बसहा पंचायत में कोरोना महामारी के बीच मुखिया ने किया साबुन और मास्क का वितरण, सोशल डिस्टेंसिंग का हुआ पालन
प्रखंड अन्तर्गत बसहा पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय जटही के प्रांगण में मंगलवार दोपहर को वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए क्षेत्र संख्या 34 के जिला पार्षद सदस्य जहांगीर अली के अध्यक्षता में स्थानीय पंचायत के मुखिया श्री चंद्र सहनी, पसंस संजय चौधरी, सरपंच मो. ईशराफिल व पंचायत के सभी वार्ड एवम् पंच सदस्यों के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जागरुकता बैठक का आयोजन किया गया। आप को बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा ने सभी जिला अधिकारी व पदाधिकारी, प्रखंड पदाधिकारी को विडियो कॉन्फ्रेंसिंग बल ज़रिए एक पत्र जारी कर कहा गया था कि त्रिस्तरीय पंचम राज्य वित्त आयोग के अनुदान मद की राशि से सभी मुखिया को वैश्विक कोरोना महामारी का प्रबंधन करने को कहा गया है। उक्त जागरुकता बैठक में सरकार के द्वारा दिए गए निर्देशानुसार बसहा पंचायत के मुखिया श्री चंद्र सहनी के द्वारा लाईलाज बीमारी कोरोना से बचाव हेतु वार्ड सदस्यों के माध्यम से पंचायत के प्रतिएक परिवार को 4 डिटॉल साबुन और 4 सर्जिकल मास्क वितरण किया गया। मुखिया ने बताया कि पंचायतीराज विभाग के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशानुसार अभी तक आपदा अनुदान मद कि धन राशि उपलब्ध नहीं होने कारण अपने धन राशि को खर्च कर पंचायत के माध्यम से साबुन और सर्जिकल मास्क का वितरण किया गया है। साथ ही मुखिया ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों से कहा कि वह अपने – अपने क्षेत्रों में लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए देश में लगे 03 मई तक संपूर्ण लॉकडाउन का पालन करने व लोगों से घर में रहने के लिए अपील कर जागरुकता फैलाने को कहा गया। उन्होंने यह भी बताया कि उक्त विद्यालय में ही आइसोलेशन केंद्र बनाया गया है लेकिन इस समय तक एक भी कोरोना संदिग्ध व्यक्ति नहीं है। वहीं बाबुबरही जिला पार्षद क्षेत्र संख्या 34 के पार्षद सदस्य जहांगीर अली ने लोगों से अपील किया कि सभी लोग लॉकडाउन का सख्ती से पालन कर घर में ही रहें और अति आवश्यक कार्य पड़ने पर मास्क पहन कर ही घर से निकलें। उन्होंने कहा फेंन युक्त साबुन से हाथों को हमेशा धोते रहें। साथ ही पार्षद जहांगीर ने जानकारी देते हुए कहा कि इस कोरोना आपदा के समय बिहार सरकार ने प्रदेश के लोगों को मदद करने के लिए एक हजार रूपए कि सहायता राशि व तीन महीने मुफ्त में राशन देने का जो घोषणा किया है वह 1000 हजार रूपए लोगों के बैंक खातों में पहुंच रहा है और प्रखंड के सभी क्षेत्रों में डिलरों के द्वारा राशन वितरण का कार्य किया जा रहा हैं।

Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal