डीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में जांच कराने के लिए लाए गए दो लोग आइसोलेशन वार्ड का पीछे का बाउंड्री वाल को फांद कर भागा इलाके में मचा हड़कंप काफी मशक्कत के बाद पुलिस एवं मोहल्ला वासियों के सहयोग से पकड़ में आया

यह दोनों व्यक्ति
सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शराब मामले में पुलिस द्वारा डीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में लाया गया था जांच के लिए
वहीं से यह दोनों व्यक्ति फरार हो गए इसके फरार होते ही पूरे इलाके में हड़कंप सा मच गया
काफी मशक्कत के बाद मोहल्ला वासियों के सहयोग से यह दोनों लोग मोहल्ला बंगाली टोला के एक पुराने घर मैं जा छुपा था जहां से इन दोनों को पकड़ लिया गया
डीएमसीएच आइसोलेशन वार्ड के दक्षिण छोर कैंपस के सटे हुए इस्माइलगंज मोहल्ला पड़ता है
तथा इस्माइल गंज मोहल्ला के लोगों अन्य कई लोगों के सहयोग से पुलिस इन दोनों को पकड़ सकी
इस घटना के संबंध में हमने पुलिस पदाधिकारियों से बात करना चाहा तो इन लोगों ने कैमरे पर आने से परहेज किया
बस इतना ही बताया गया कि इन लोगों को शराब मामले को लेकर पकड़ा गया है तथा यह लोग दरभंगा जिला के सिमरी थाना क्षेत्र से पकड़ के लाया गया है आज ही
हम आपको बता दें यह लोग डीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में लाया गया था जहां के बाउंड्री वाल का दीवार फांद कर मंगलवार को भाग निकला था
इसके भागते ही मोहल्ले एवं अगल-बगल के इलाकों में काफी हड़कंप लोगों के बीच मच गया कि शायद यह कोरोनावायरस का मरीज है और यह मरीज भाग गया है लेकिन जब सारी बात सामने आई तो पता चला कि यह दोनों शराब मामले में पकड़ कर लाया गया था जिसे जांच करने के लिए आइसोलेशन वार्ड डीएमसीएच में लाया गया था
अब यहां पर एक बड़ा सवाल यह उठता है के
आइसोलेशन वार्ड के पास क्या सुरक्षा बलों की तैनाती पर्याप्त संख्या में नहीं की गई है
और अगर सुरक्षाबलों अन्य सुरक्षा गार्डों की तैनाती की गई है
तो आखिर यह लोग कहां थे और इसमें क्या कुछ लापरवाही हुई के आइसोलेशन वार्ड के पास से यह दो शख्स भाग निकला
यह तो ऊपर वाले की गनीमत रही कि दोनों लोग मोहल्ला वासियों के सहयोग से पकरा गया
और इन लोगों को कमर में रस्सा बांधकर आइसोलेशन वार्ड लाया गया
इस घटना पर हमने कई पुलिस पदाधिकारी एवं डीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड के लोगों से बात करना चाहा लेकिन किसी ने भी कैमरे पर बोलना मुनासिब नहीं समझा
और हमने इस संबंध में आइसोलेशन वार्ड से भागे हुए दोनों लोगों को पकड़ने में सहयोग करने वाले लोगों से हमने बात किया क्या कुछ कहना था इन लोगों का किस तरह से मोहल्ला वासियों ने पुलिस की मदद की इस को पकड़ने में सुनाते हैं मोहल्ला वासियों की जुबानी
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal