सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम सिंघानिया के द्वारा पुनः शाम 05 बजे 8वा दिन दरभंगा जंक्शन हनुमान मंदिर के निकट दरभंगा शहर के विभिन्न जगहों पर हराही पोखर,ओवर ब्रिज,शास्त्री चौक,राज कैंपस,सेंट्रल लाइब्रेरी,भोगेन्द्र झा चौक,लक्ष्मीसागर,वार्ड न•16,वार्ड न•15,और कई अन्य विभिन्न जगहों पर सैकड़ो भूखे लोगों को खाना खिलाया गया

और कोरोना से निपटने और गरीबों,असहाय लोगों की मदद करने का कार्य किया गया उन्होंने कहा की राशन देना बहुत जरूरी है पर जिनके पास गैस चूल्हे की व्यवस्था नहीं है वो कैसे राशन का उपयोग करेंगे इसलिए खुद से खाना बनाकर वैसे लोगों को खाना खिलाया जाता है जिनके पास इन सब चीजों की व्यवस्था नहीं है और कहा की इस महामारी से मुसीबत झेल रहे जरुरतमंदो के लिए हम 24 घंटा तत्पर है उन्होंने कहा की 8 दिनों से लगातार दरभंगा में ये अभियान(भूके लोगों को खाना खिलाना)विभिन्न क्षेत्रों में चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसे ही चलाया जायेगा और जिन लोगों के पास कोई व्यवस्था नहीं है वैसे भूके,असहाय लोगों को खाना खिलाने का काम करते रहेंगे!
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal