रिपोर्ट गुड्डू कुमार ठाकुर
मिथिला स्टूडेंट यूनियन के विश्वविद्यालय अध्यक्ष अमन सक्सेना ने वार्ड 17 अंतर्गत गांधीनगर कटरहिया में मास्क वितरण किया एमएसयू के विश्वविद्यालय अध्यक्ष अमन सक्सेना ने कहा विगत 20 दिनों ने संगठन के द्वारा वार्ड 15 , 16 और 17 में राहत कार्य किया जा रहा हैं।

जरूरतमंद लोगो को चिन्हित कर उन्हें रासन का सामान उपलब्ध करवाया जा रहा हैं वहीं मोहल्ला के लोगो के सहयोग से रोज सेकड़ो मास्क बनवाकर मदद पहुंचाया जा रहा है अमन ने कहा कोरोना महामारी को देखते हुए हमलोगो के द्वारा व्हाट्सप्प पर कोरोना फाइटरस ग्रूप बनाया जिसमे मदद करने वाले को जोर जरूरतमंद को चिन्हित कर उन्हें मदद पहुंचाने की कोसिस की जा रही हैं बताते चले की सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर एमएसयू के विश्वविद्यालय अध्यक्ष अमन सक्सेना के द्वारा सेल्फी विथ राहत पैकेट चैलेंज भी शुरू किया गया हैं उन्होंने कहा आए दिन फेसबुक पर लगातार कई चैलेंज देखने को मिले लड़किया सारी पहन चैलेंज पूरा कर रही तो कोई गमछा पहन चैलेंज पूरा कर रहे इसी को देखते हुए हमलोगो ने सेल्फी विथ राहत पैकेट चैलेंज शुरू किया हैं इसमें लोगो को राहत कार्य करते हुए पोस्ट डाल नए लोगो को टैग कर इस चैलेंज को पूरा करने को कहा जा रहा हैं उन्हें किसी को मदद करते हुए पोस्ट डालना होता है फिर वो व्यक्ति नए लोगो को टैग कर यह चैलेंज पूरा करने को कहते हैं अभी तक कई लोगो ने चैलेंज पूरा करते हुए किसी को मदद करते हुए पोस्ट डाला है अमन सक्सेना ने कहा अगर यह चैलेंज सफल हो गया तो इसका फायदा हजारों जरूरत मंद लोगो को हो सकता हैं हम उदेश्य चैलेंज पूरा करवाना नहीं बल्कि मदद पहुंचना है हमारा मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों को मदद करने की हैं जिसके लिए हमलोग हर रोज मेहनत कर रहे हैं –
भवदीय अमन सक्सेना विश्वविद्यालय अध्यक्ष मिथिला स्टूडेंट यूनियन
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal