रिपोर्ट अविनाश कुमार
कोरोना वायरस से संक्रमण से बचाव के लिये बुजुर्ग एवं गंभीर रोगों से ग्रसितों पर दें विशेष ध्यान- डॉ आरके दास
दरभंगा.
1 पूरा विश्व कोरोना महामारी से जुझ रहा है. हजारों लोगों की मौत हो चुकी है. इस समय बीमार व्यक्ति को खान- पान में जरूरी सावधानियां बरतनी जरूरी है. खासकर बुजुर्ग एवं गंभीर रोगों से पीड़ितों के प्रति विशेष सावधानियां बरतनी चाहिये. ताकि संक्रमण के समय उनका रोग प्रतिरोधक क्षमता कम न हो सके. इसके लिये नियमित समय अंतराल पर पौष्टिक भोजन लेना चाहिये. डायबिटीज, ब्लड प्रेशर आदि रोग से ग्रसित रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार खानपान लेना चाहिये. साथ ही समय से दवा लेना अनिवार्य है. डीएमसीएच के मेडिसिन विभाग के वरीय चिकित्सक डॉ आरके दास ने बताया कि डायबिटीज रोगियों को अपने घर में ही शारिरीक श्रम करना चाहिये. चीनी, वसा युक्त भोजन यथा घी, तेल का समुचित इस्तेमाल करना चाहिये. रोजाना घर के छत या बालकोनी में टहलना उचित होगा. इसके अलावा उक्त रक्त चाप वाले मरीजों को खाने के दौरान नमक का अधिक इस्तेमाल से परहेज करना चाहिये. साथ ही चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार खान- पान पर विशेष ध्यान देना चाहिये. गर्भवती महिलाओं को भी कोरोना से सतर्क रहने की जरूरत है। उन्हें एक समय का अतिरिक्त भोजन लेना चाहिये. यानी कोई सामान्य महिला तीन वक्त भोजन करती है तो उन्हें चार टाइम भोजन करना चाहिये. बच्चों को भी घर पर विशेष निगरानी में रखना चाहिये. बच्चों को बाहर नहीं जाने देना चाहिये. खान पान मे साग- शब्जी, बादाम, दूध का सेवन करना चाहिये. बाहर निकलने वक्त मास्क का इस्तेमाल करना चाहिये. अन्य लोगो से एक मीटर की दूरी बनाकर रखना चाहिये. संक्रमण से बचाव के लिये घर या बाहर सभी जगह स्वच्छता पर ध्यान देना जरूरी है. नियमित अंतराल पर हाथ की सफाई जरूरी है.
बुजुर्ग का रखें विशेष ख्याल:
चीन से फैले कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में कोहराम मचा रखा है. भारत में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. विश्व स्वास्थ्य संगठन इसे पहले ही महामारी घोषित कर चुका है. कोरोना वायरस किसी भी उम्र के लोगों को आसानी से शिकार बना रहा है लेकिन पहले से अस्थमा, डायबिटीज, दिल की बीमारी आदि से जूझ रहे लोगों को इस वायरस से ज्यादा खतरा है. इसके अलावा कोरोना वायरस 60 साल से ज्यादा के लोगों को आसानी से अपने चपेट में ले रहा है. बुजुर्गों की इम्युनिटी कमजोरी होती है इसलिए वह आसानी संक्रमित हो जाते हैं. कोरोना के वायरस से बचने के लिए बुजुर्गों का खास ख्याल रखना जरूरी है. 60 साल से ज्यादा के लोगों घर में ही रहने की सलाह दी जाती है.
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal