रिपोर्ट गुड्डू कुमार ठाकुर
दरभंगा डाक अधीक्षक महोदय दरभंगा प्रमण्डल विषय:- covid -19 वैश्विक महामारी के बढते प्रकोप को देखते हुए लॉक डाउन की अवधि 03- 05- 2020 तक बढ़ जाने के कारण ग्रामीण डाक सेवको को डयूटी पर आने जाने के लिए आई डी कार्ड (परिचय पत्र) निर्गत करने के संबंध में । महाशय सादर सूचित करना है कि दिनांक 14- 04- 2020 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा देशवासियों को सम्बोधन करते हुए कहा है कि लॉक डाउन को बढ़ाकर 03- 05- 2020 तक वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण के निपटने के लिए घर से नही निकलने के लिए अपील किया गया है । जो सरकारी कर्मचारियों अपने घर से ड्यूटी आने जाने के क्रम में सरकार के गाइड लाइन के मुताबिक सरकारी कर्मचारियों के लिए विभागीय आई डी कार्ड (परिचय पत्र ) अनिवार्य किया जा चुका है । पूर्व में भी श्रीमान को आई डी कार्ड (,परिचय पत्र) निर्गत करने के लिए अवगत कराया जा चुका है। अन्यथा पुलिस प्रशासन के द्वारा डयूटी पर आने जाने के लिए रोकथाम किया जा रहा है। इस विषम परिस्थितियो में डाक विभाग के द्वारा ग्रामीण डाक सेवक कर्मचारियों की सूची तैयार कर आई डी कार्ड (परिचय पत्र) सक्षम पदाधिकारी के द्वारा निर्गत करने की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाय। ताकि डयूटी आने जाने में दिक्कत नहीं हो इसलिए अनिवार्य सेवा के लिए इस समय जरूरी है। अत आपसे निवेदन है कि लोक डाउन में डयूटी निर्वाहन के लिए सक्षम पदाधिकारी के द्वारा ग्रामीण डाक सेवको को आईडी कार्ड (परिचय पत्र) निर्गत करने की कृपा की जया ।राज किशोर सहनी प्रमंडलीय मंत्री सह प्रदेश संगठन मंत्री अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal