दरभंगा महिला मोर्चा की निवर्तमान प्रदेश मंत्री, एल एन एम यू की सिंडिकेट सदस्य श्रीमती मीना झा जी ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी,राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया ताई, बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल जी,व महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा जी सहित अपने सभी शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर अपने स्थानीय थाना विश्वविद्यालय थाना प्रभारी अपने क्षेत्र के सफाई कर्मियों शहीत कई मीडिया कर्मियों को कोरोना वारियस के रूप में सम्मानित करने का कार्य किया। इस संबंध में बताते हुए महिला नेत्री ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के इस विकट परिस्थिति में लॉक डाउन की वजह से जहां हम और आप अपने घर परिवार में सुरक्षित हैं। वही डॉक्टर्स, पुलिसकर्मी, सफाई कर्मी, मीडियाकर्मी हमारी आपकी सेवा में अपनी जान की परवाह किए बगैर निरंतर एक योद्धा की भूमिका में लगे हुए हैं। शिर्ष नेतृत्व के निर्देशों पर आज हमने उन सबों की हौसला अफजाई के लिए मिथिला के परंपरा के अनुसार सम्मानित किया सम्मान पाने वालों में विश्वविद्यालय थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह, बीटीएन न्यूज़ के वीरेंद्र जी दरभंगा news24 live
से से अजीत कुमार सिंह, बी एन एक्स के राजू सिंह, सहित अलावे नगर निगम में कार्यरत सेवाकर्मी राज कुमार मल्लिक, कमलेश बारी, छोटू राम,शंभू राम,जितेंद्र मलिक विपिन राम,श्याम कुमार दास, स्थानीय सफाई कर्मी व मीडिया कर्मी शामिल थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal