प्रतिनिधियों की अच्छी पहल,गरीबों को दिला रहें है राशन
सिवान/जीरादेई देश ब्यापि लॉकडाउन को देखते हुए सरकार द्वारा मुफ्त राशन वितरण करने के आदेश आने के बाद कई प्रतिनिधि अपने क्षेत्र के राशन दुकानदार से मिलकर गरीबों को मिलने वाली राशन को अपने सामने बटवा रहें है। जिससे गरीबों को उनके हक का पूरा राशन मिल सके। उसी कड़ी में तितरा पंचायत के मुखिया पति सह भाजपा नेता बिनोद तिवारी ने हनुमानगंज,मिश्रौली,तितरा और बंगरा सभी सरकारी राशन दुकान पर उपस्तिथ होकर अपने सामने सभी राशनकार्डधारि को उचित राशन देने में सहयोग कर रहें है। इस पहल से पंचायत के सभी लोगों के साथ-साथ सभी दुकानदार भी खुश हैं। हनुमानगंज के डीलर संत जी सिंह ने बताया कि प्रतिनिधि मुखिया के रहने से हम सभी डीलर भी अपने को सुरक्षित और गौरवान्वित महसूस कर रहें है।
इस मौके पर श्री विनोद तिवारी ने बताया कि तितरा पंचायत के सभी सरकारी दुकान पर राशनकार्ड के प्रति यूनिट पर दस किलो राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। सभी डीलर इस कार्य मे जनता का भरपूर सहयोग कर रहें है। आगे उन्होंने बताया कि इस महामारी में राज्य सरकार गरीबों के लिये यह योजना चला कर साबित किया है कि यह एन डी ए सरकार सभी बर्ग के लोगों की असल मे हितैसी है।
मौके पर रूपक दुबे,रंजीत श्रीवास्तव,संदीप कुमार,राजेश गुप्ता,डीलर ब्याश जी यादव,संचिता सिंह,रमाकांत यादव ,गणेश जी उपस्तिथ रहे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal