Breaking News

मिडिया हॉउस, IFFCO KISAN के सौजन्य से कोरोना आपदा में गरीब व असहाय लोगो में बांटी गई राहत सामग्री। विवेक तिवारी की रिपोर्ट।

मिडिया हॉउस, IFFCO KISAN के सौजन्य से कोरोना आपदा में गरीब व असहाय लोगो में बांटी गई राहत सामग्री।

विवेक तिवारी की रिपोर्ट।

गोपालगंज, रामपुर माधो पंचायत के एकता नगर बूढ़ी गांव में गरीब दैनिकदेहाड़ी मजदुरो के बीच कोरोना वायरस को लेकर लॉक डाउन में भुखमरी की स्तिथि उत्पन्न हो गई है।उन गरीब व असहाय मजदूरों के बीच 130 घरों में मेडिकेटिड साबुन, चावल दाल सब्जी तथा फ़ूड पैकेट इत्यादि वितरण किया गया तथा साथ ही साथ कोरोना से बचाव के उपाय एवं महत्वपूर्ण जानकारी भी ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को दिया गया।
वही मिडिया हॉउस प्रबंधक नौशाद अली और IFFCO किसान के जिला प्रबंधक रंजीत तिवारी द्वारा ग्रामीणों से बात करने पे पता चला की रामपुर माधो पंचायत के मुखिया कैलाशी देवी के मुखिया सुपुत्र उपेंद्र शाह द्वारा अभी तक लोगो में राहत सामग्री का वितरण नहीं किया गया है, मुखिया द्वारा पंचायत में राहत सामग्री नहीं देने पर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा गया।
इसी को देखते हुए मिडिया हॉउस प्रबंधक नौशाद अली और IFFCO किसान के छेत्रिय प्रबंधक रंजीत तिवारी ने 130 पैकेट गरीब व असहाय मजदूरों में खाने पीने का सामान बीतरण किये, राहत सामग्री को पाकर लोगो ने पीठ थप थपा कर आश्रीवाद दिए,।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …