Breaking News

दरभंगा स्वास्थ्य टीम के द्वारा डोर टू डोर सर्वे किया जायेगा: जिलाधिकारी

     रिपोर्ट अविनाश कुमार

स्वास्थ्य टीम के द्वारा डोर टू डोर सर्वे किया जायेगा.

दरभंगा : जिलाधिकारी ने विदेश यात्रा कर लौटने वाले सभी गावों में घर घर सर्वेक्षण कर कोरोना के लक्षण वाले संदिग्ध व्यक्तियों की स्क्रीनिंग कराने का निर्देश सभी बीडीओ, सीओ एवं एमओआईसी को दिया हैं . सिविल सर्जन दरभंगा को इस कार्य को सुनिश्चित कराने को कहा गया हैं. उन्होंने ये बातें कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित एक बैठक में कहीं हैं.
कहा हैं कि सर्वेक्षण टीम द्वारा यह पता लगाया जायेगा कि उक्त गांवों में कोरोना का लक्षण वाला कोई व्यक्ति तो नहीं हैं. सम्भवतः उसने कहीं अपना इलाज कराया हो. दवा दुकानों में भी छानबीन करके यह पता लगाया जायेगा कि कोरोना बीमारी के इलाज हेतु किसी ने दवा खरीदी हैं क्या.
उन्होंने कहा हैं कि कम्युनिटी स्प्रेड को रोकने के लिये ये कार्रवाई जरूरी हैं.
इस बैठक मे नगर आयुक्त, एडीएम, डीडीसी, सहायक समाहर्ता, सभी नोडल पदाधिकारी, सिविल सर्जन आदि उपस्थित थे.

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …