दरभंगा राशन  कार्ड नही रहने वाले गरीबों के बीच भुखमरी जैसी हालत जिलाध्यक्ष हारून रसीद राईन

राशन  कार्ड नही रहने वाले गरीबों के बीच भुखमरी जैसी हालत जिलाध्यक्ष हारून रसीद राईन

रिपोर्ट अविनाश कुमार
दरभंगा कोरोना वायरस महामारी बीमारी संक्रमण नही फैले जिसको लेकर सरकार के द्वारा लॉक डॉउन किया गया है वही सरकार के द्वारा घोषणा तो कर दिया गया कि हर गरीब को अनाज मिलेगा लॉक डॉउन का पालन अपने अपने घर मे रह कर करे वही कार्ड नही रहने के कारण गरीबों के बीच भुखमरी जैसी हालत हो गयी है जिसको लेकर लहेरियासराय क्षेत्र के खाजासराय निवासी राईन समाज के जिलाध्यक्ष हारून रसीद राईन एवं जिला महासचिव डॉ0 अमानुल्लाह उर्फ बाबर ने गरीबीओ को जिसको नही है कार्ड उसको अनाज मिले जिसको लेकर वार्ड 46 के पार्षद राजू पासवान से दूरभाष पर बात चीत में  पार्षद ने कहा कार्ड नही है। तो डीलर कैसे अनाज देगा सदर एसडीओ से मिलकर आवेदन दिजीये जब सदर एसडीओ राकेश गुप्ता को आवेदन देते हुए कहा गया कि गरीबों को कार्ड नही है। जिस कारण से अनाज डीलर के द्वारा नही दे रहा है तो साफ तौर पर कहा गया कि कार्ड नही है। तो अनाज कैसे देगा डीलर वही एक आवेदन जिलाधिकारी को भी दिया गया है वही  बाबर ने कहा कि यह गरीब रोजमर्रा कमाने बाले व्यक्ति है जो रिक्शा,ठेला चलकर परिवार का पालन पोषण करते थे लेकिन लॉक डॉउन के पालन के चलते गरीबों के बीच भुखमरी सा हो गया है।

 

Check Also

 • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   

🔊 Listen to this   • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   …