दरभंगा नगर निगम द्वारा लगातार घर घर जाकर सैनिटाइजेसन कार्य चलाया जा रहा

दरभंगा नगर निगम द्वारा लगातार घर घर जाकर सैनिटाइजेसन कार्य चलाया जा रहा है । महापौर बैजंती खेड़िया ने बताया कि covid 19 से लड़ने मे हमारे नगर निगम के कर्मवीर दिन रात एक कर लगे हुए हैं । उन्होने कहा कि हमे अपने कर्मठ सफाई कर्मियों तथा अन्य कर्मचारियों और पदाधिकारियों पर गर्व है । महापौर ने बताया कि सैनिटाइजेसन के साथ साथ फाॅगिंग और चूना तथा ब्लीचिंग पावडर का भी छिड़काव लगातार किया जा रहा है । उन्होने बताया कि इसके साथ ही खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मति भी तेज गति से कराई जा रही है। महापौर बैजंती खेड़िया ने बताया कि राशन कार्ड से वंचित लाभुकों को नया राशन कार्ड उपलब्ध कराने का कार्य भी तीव्र गति से चल रहा है ।

Check Also

 • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   

🔊 Listen to this   • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   …