Breaking News
दरभंगा news 24 live

सिवान। जीरादेई में जागरूकता अभियान के तहत सैकड़ों जरूरतमंदों को दिया गया राशन। आदित्य कुमार सिंह कि रिपोर्ट

सिवान।
जीरादेई में जागरूकता अभियान के तहत सैकड़ों जरूरतमंदों को दिया गया राशन।

आदित्य कुमार सिंह

दरभंगा news 24 live

सिवान/जीरादेई:-देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद के पैतृक आवास जीरादेई मे बुद्धवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में सिवान न्यायमंडल के न्यायिक पदाधिकारियों के सामूहिक अंशदान से सैकड़ों निहायत जरूरतमंदों के बीच प्रति व्यक्ति एक सप्ताह का राशन ,मास्क ,व साबुन वितरित किया गया तथा लोगों को कोरोना वायरस से बचने के लिये जागरूक किया गया । यह कार्यक्रम एक पखवाड़े से जिले के तमाम गांवों में चल रहा हैं । जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव एम के प्रियदर्शी ने बताया कि
निहायत जरूफ़रतमंदों की सेवा ही मानवीयधर्म है । कोरोना वायरस से पैदा महामारी से घबड़ाने की जरूरत नहीं है बल्कि मजबूती के साथ घर पर बैठकर इससे लड़ने की आवश्यकता है । साफ ,सफाई व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लॉक डाउन को पालन करने का अपील किया । इस विकट परिस्थिति में हम सबको मिलकर कोरोना के जंग को जीतना है ,उन्होंने कहा कि सबके सहयोग से यह बहुत जल्द ही खत्म हो जायेगा । एसिजेएम सिवान के पूष्पेन्द्र पांडे ने कहा कि सदैव स्वच्छता पर ध्यान दे तथा अपने हाथ साबुन और पानी या अल्कोहल युक्त हैंडरब से साफ करते रहें तथा खाँसते और छींकते वक्त अपनी नाक और मुंह टिश्यू या मुड़ी हुई कोहनी से ढके । जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा कोरोना से बचने के उपाय व लक्षण संबन्धित जानकारी हैंडबिल वितरित कर दिया गया ।
इस मौके पर अधिवक्ता राजीव रंजन , लोक अदालत के पेशकार रंजीत दुबे ,समाजसेवी चंद्रमा सिंह,पियूष सिंह,
लोक अदालत के कर्मचारी मनीष सिंह, पीएलवी राजू कुमार राम ,विकाश कुमार गुप्ता, अनिल भगत
आदि उपस्थित थे ।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …