कोरोना के लक्षण वाले संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान हेतु घर घर सर्वेक्षण जारी.
– 6 लाख से अधिक व्यक्तियों का सर्वेक्षण हुआ पूरा
– केयर इंडिया, यूनिसेफ एवं डब्ल्यूएचओ के सहयोग से किया जा रहा है सर्वे
मधुबनी :

22 अप्रैल. कोरोना संवेदनशील देश एवं राज्यों से यात्रा कर जिला में लौटे व्यक्ति सहित उनके परिजन एवं गांव वासियों का बृहत पैमाने पर स्वास्थ्य परीक्षण / सर्वेक्षण कराई जा रहीं हैं. यह सर्वेक्षण स्वास्थ्य विभाग के टीम द्वारा पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान की तर्ज़ पर कराया जा रहा हैं. स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा घर घर जाकर गांव के लोंगो की थर्मल स्क्रीनिंग एवं सर्दी, सुखी खांसी, बुखार, साँस लेने में तकलीफ आदि लक्षणों की पड़ताल की जा रहीं हैं. साथ ही सदस्यों से ट्रैवेल हिस्ट्री के बारे में पूछताछ की जा रही है.
यह सर्वेक्षण कार्य 16 अप्रैल से प्रारम्भ हुआ हैं और दिनांक 21 अप्रैल तक 1,39,894 घरों में लगभग 6 लाख से अधिक व्यक्तियों की सर्वेक्षण की जा चुकी हैं.
इसमें 155 व्यक्तियों में बुखार के साथ सर्दी, खांसी एवं साँस लेने में तकलीफ होने के लक्षण पाए गये हैं. वही विदेश से आए 01 सदस्य में सर्दी खांसी के लक्षण मिले तथा दूसरे राज्य से आए 3 व्यक्तियों में सर्दी खांसी के लक्षण मिले।इन व्यक्तियों का सैंपल लेकर जाँच कराने की कार्रवाई की जा रहीं हैं. विदित होगी स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जिले के 360 ग्राम में आशा, सेविका एवं उत्प्रेरक द्वारा टीम बनाकर घर-घर सर्वे किया जा रहा है।
विदेश से आए लोगों की ली जा रही है सूचना
सिविल सर्जन डॉक्टर सुनील कुमार झा ने बताया 1 मार्च के बाद विदेश से आए लोगों के गांव में सर्वे हो रही है इसमें गंभीर श्वसन रोग बीमारी, इन्फ्लूएंजा रोग की पहचान की जा रही है।सर्वे कार्य के लिए राज्य स्वास्थ समिति द्वारा कोविड-19 उपलब्ध कराया गया है इनमें तीन स्तरों पर सूचना ली जा रही है। कोविड-19 फार्म के तहत पहला प्रपत्र स्थानीय स्तर पर नियुक्त किए गए दलकर्मी भरते हैं। कोविड-19 के तहत 2,3 व 3 ए व 4 प्रपत्र को पर्यवेक्षक व फॉर्म -5 जिला स्तर पर भरा जाता है सर्वे के दौरान प्रत्येक घर में मार्किंग की जा रही है।
6,71,226 व्यक्तियों की गई सर्वेक्षण :
इसमें अंधराठाढ़ी में 16,406, बाबूबरही में 38,493, बासोपट्टी में 32,635, बेनीपट्टी में 64,406, बिस्फी में 38,271,घोघरडीहा 12,039, हरलाखी में 42,429, जयनगर में 47,627, झंझारपुर में 8,535,खजौली में 44,628, लौकहा में 34,684,लदनिया में 18,498, लौकही में 24,266, मधेपुर में 36,804,मधवापुर में 28,076,पंडोल में 24,152, फुलपरास में 16,221,कलुआही में 26,962, राजनगर में 46,160,मधुबनी में 56,474,लखनौर में 13,461 व्यक्तियों का सर्वेक्षण शामिल हैं. कुल 6,71,226 व्यक्तियों की सर्वेक्षण की गई है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal