Breaking News
दरभंगा news 24 Live...

 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्थानीय कार्यालय मिश्रटोला में एक बैठक कोविड 19 को लेकर एक बैठक आयोजित किया गया।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्थानीय कार्यालय मिश्रटोला में एक बैठक कोविड 19 को लेकर एक बैठक आयोजित किया गया।

दरभंगा news 24 Live…

इस अवसर पर आभाविप के विश्वविद्यालय प्रमुख विमलेश कुमार ने कहा कि बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया कि इस वैश्विक महामारी कोविड को ध्यान में रखते हुए, दरभंगा जिले में स्वामी विवेकानंद अन्नपूर्णा भंडारगृह का निर्माण करने का निर्णय लिया गया , जिसका उद्देश्य दरभंगा जिले में वैसे व्यक्तियो को चिन्हित करना है जिनको वास्तविक समस्या खाद्य सामग्री का है, ऐसे व्यक्तियों की सूची सभी महाविद्यालय इकाई, नगर इकाई, जिला इकाई के कार्यकर्ताओं से मांगी गई है, साथ ही पूर्व में जिला कुलपति महोदय को सौंपी गयी ज्ञापन पर व्यापक चर्चाएं हुए एवं इस बैठक में निर्णय लिया गया कि अबतक जिस महाविद्यालय व विभाग में अबतक कक्षा नही चल रही इसकी सूची व जिन महाविद्यालय व विभाग में ऑनलाइन आयोजित कक्षा चल रही है, उस कक्षा की गतिविधि कैसी चल रही है व ऑनलाइन कक्षा सिलेबस अनुरूप छात्रों के लिए कितना प्रभाबी हो रही है इसकी चर्चा की गई एवं आगामी बैठक में महाविद्यालय व विभाग के कार्यकर्ताओं से ऑनलाइन कक्षा के बारे में जानकारी इकट्ठा कर जिला कार्यालय पर इसकी जानकारी उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया गया है।
वहीं इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री हेमंत मिश्रा ने कहा कि जैसा कि नाम है स्वामी विवेकानंद अन्नपूर्णा भंडारगृह एक ऐसा गृह जिसके निर्माण होने से कोई व्यक्ति भूखा न सोये, इसकी चिंता आभाविप के कार्यकर्ता कर रही है ,स्थापना काल से आभाविप हर विपदा में देश के साथ खड़ी रहने वाली छात्र संगठन के रूप में जानी जाती है।
इस अवसर पर आभाविप के विश्वविद्यालय संयोजक पिंटू भंडारी, विभाग संयोजक सुमित सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी परिषद सदस्य सूरज मिश्रा, कार्यालय मंत्री प्रिंस चौधरी आदि उपस्थित थे।
भवदीय:-
प्रिंस चौधरी
( कार्यालय मंत्री, आभाविप दरभंगा)

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …