Breaking News
संवाददाता अनिल कुमार चौधरी

मधुबनी बाबूबरही शराब के नशे में धुत स्कार्पियो ड्राइवर ने एक महिला को कुचला, मौके पर हुई मौत, अन्य दो कि हालत गंभीर।

शराब के नशे में धुत स्कार्पियो ड्राइवर ने एक महिला को कुचला, मौके पर हुई मौत, अन्य दो कि हालत गंभीर

संवाददाता अनिल कुमार चौधरी

थाना क्षेत्र के मधुबनी – खुटौना मुख्य राज्य मार्ग पर स्थित मोहनपुर के समीप शंकरपुर गांव के सड़क हादसे में 40 वर्षीय महिला की हुई मौत व अन्य 2 गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को बेहतर इलाज हेतु किया गया सदर अस्पताल मधुबनी रेफर। मिली जानकारी के अनुसार शंकरपुर गांव में गुरुवार शाम तकरीबन 5 बजे के आसपास एक खौफनाक सड़क दुर्घटना घटी। जिसमें मोहनपुर गांव के विनय राय के 40 वर्षीय पत्नी कौशल्या देवी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। लोगों के माने तो खुटौना की ओर से गाड़ी सं. बीआर 32 ए 4106 स्कार्पियो तेज गति से बाबूबरही की ओर जा रही थी। उसी वक्त उक्त महिला किसी कार्य से अपने खेत की ओर जा रही थी। गाड़ी ड्राइवर शराब के नशे में धुत थे। जिस कारण गड़ी अनियंत्रित हो गया और महिला को कुचल ते हुए गाड़ी एक घर के अंदर घुस गया। घर में चार-पांच आदमी बैठे हुए थे। घर में बैठे सभी लोग जख्मी हो गए। जिसमें से दो घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिसे बेहतर इलाज हेतु मधुबनी रेफर कर दिया गया है। मधुबनी रेफर किए गए व्यक्ति की पहचान शंकरपुर गांव के ही रविन्द्र कुमार उम्र (35 ) तथा किशन राय उम्र (50) के रूप में हुई है। अन्य घायलों का इलाज स्थानीय चिकित्सा के द्वारा किया रहा है। इस घटना से गांव में चारों तरफ मातम छा गया। परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल था चारों तरफ चीत्कार ही चीत्कार सुनाई दे रही थी। वहीं मृतिका कि मात्र दो पुत्री है जो फुट – फुट कर रो रही थी और हृदय विदारक स्वर में माई – माई पुकार रही थी। उक्त घटना का खबर मिलते ही प्रशासन घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामला को शांत करने में लगी हुई है।

 

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …