पुरंदर कुमार,राष्ट्रीय सचिव,मानव अधिकार युवा संगठन भारत।
हर बीतते दिन के साथ और गंभीर होते जा रहे कोरोना संकट ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है।

. सुपर पावर अमेरिका से लेकर चीन, स्पेन, ब्रिटेन और इटली जैसे देशों की अर्थव्यवस्थाओं को भी कोरोना वायरस ने जोरदार झटका दिया है. भारत में सरकारों के प्रयास से स्थिति अभी भी काबू में हैं।संकट को टालने के लिए अभी एक मात्र उपाय लॉक डाउन का सख्ती से पालन करना है अतः आप सब लोगों से विनम्र निवेदन है कि कृपया घर पर ही रहें और सुरक्षित रहें।बहुत जरूरी काम से अगर घर से निकलना पड़े तो मास्क अवश्य पहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।प्रधानमंत्री जी के कथन जान है तो जहान है पर पूरी तरीके से अमल करें।दुनिया भर में कोरोनावायरस से अभी तक 27 लाख लोगों से ज्यादा संक्रमित और लगभग दो लाख के करीब लोगों की मृत्यु हो चुकी है, अतः स्थिति की गंभीरता को समझते हुए सरकार के सभी निर्देशों का पालन पूरी सख्ती और इमानदारी से करें और महामारी के माहौल में घर पर रहकर अपना सहयोग दें और राष्ट्र धर्म निभाएं।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal