Breaking News
दरभंगा news 24 Live...9097031527

दरभंगा की महापौर बैजंती खेड़िया अपने घर मे परिजनो के साथ मास्क तैयार कर लोगों के बीच वितरित कर रही है ।

दरभंगा की महापौर बैजंती खेड़िया अपने घर मे परिजनो के साथ मास्क तैयार कर लोगों के बीच वितरित कर रही है ।

दरभंगा news 24 Live…9097031527

महापौर ने बताया कि विश्व स्तर पर फैले इस महामारी से लड़ने मे मास्क की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है । उन्होने कहा कि मास्क लगाना अब सभी लोगों के लिए अनिवार्य कर दिया गया है । इस स्थिति मे इसकी उपलब्धता बहुत कम होने के कारण हमने इसे खुद निर्माण करने का निर्णय लिया है । फुर्सत के समय अपनी पुत्रबधु प्रतिभा खेड़िया एवं अन्य परिजनों के सहयोग से हमने अब तक लगभग पांच सौ मास्क बनाकर जरुरत मंदो के बीच वितरित किया है । श्रीमती बैजंती खेड़िया ने कहा कि हम नगर की अन्य गृहणियाँ जिनके पास सिलाई मशीन है और वो सिलाई करना जानती हैं तो उनसे अपील करती हूँ कि कोरोना महामारी से उत्पन्न संकट से लड़ने मे अपना सहयोग करें। उन्होंने अनुरोध किया है कि हर महिला यदि दस- बीस मास्क बनाकर अपने आस परोस के लोगों को देती हैं तो मास्क की उपलब्धता आसानी से सुनिश्चित हो जाएगी ।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …