Breaking News
रिपोर्ट गुड्डू कुमार ठाकुर

छात्र सेना विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष प्रशांत राय के नेतृत्व में स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती जिला कार्यालय पर मनायी गई।

छात्र सेना ने मनायी बाबू वीर कुवंर सिंह की जयंती

छात्र सेना विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष प्रशांत राय के नेतृत्व में गुरुवार को स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती जिला कार्यालय पर मनायी गई।

रिपोर्ट गुड्डू कुमार ठाकुर

शारीरिक दूरी का पालन करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण करके उन्हें याद किया गया।
मौके पर एक सभा का आयोजन किया गया ।सभा की अध्यक्षता छात्र नेता अनुराग सिंह गौतम के द्वारा किया गया । सभा को संबोधित करते हुए प्रशांत ने कहा की बाबू वीर कुंवर सिंह का व्यक्तित्व संघर्ष और साहस का प्रतिबिम्ब है। स्वतंत्रता संग्राम के हीरो अपनी ढलती उम्र व बिगड़ती सेहत के बावजूद भी उन्होंने कभी अंग्रेजों के सामने घुटने नही टेके, बल्कि उनका डटकर सामना किया।
वहीं छात्र नेता राहुल राज ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम 1857 के महानायक एवं अप्रितम योद्धा थे ।जिन्होंने 80 वर्ष के उम्र में आज़ादी की लड़ाई का शंखनाद किया और बिहार से लेकर उत्तरप्रदेश तक अंग्रेजों को खदेड़ कर रख दिया ।उन्होंने कहा कि वीर कुंवर सिंह की तपिश इतनी ज्यादा थी इतिहासकार होम्स को भी लिखना पड़ा कि अगर वीर कुंवर सिंह अपने यौवन पर होते तो अंग्रेजों को पहले ही भारत छोड़ना पड़ता। इससे पता चलता है कि वीर कुंवर सिंह कितने साहसी व बहादुर व्यक्ति थे। राहुल ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम सभी उनके बताए गए मार्ग पर चलें व एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण करें। मौके पर अमित कुमार झा ,कृष्णा झा ,अरुण कुमार ,मो•कैफ ,पुलकित राज ,राज किशोर ,,सचिन आदर्श ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …