दरभंगा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दरभंगा जिला छात्रा इकाई द्वारा व्यापक पैमाने पर मास्क निर्माण किया जा रहा है।
इस

अवसर पर छात्रा कार्यकर्ताओं ने कहा कि कोविड 19 के मद्देनजर आभाविप छात्रा इकाई द्वारा मास्क निर्माण का कार्य आरंभ किया गया है, संगठन का उद्देश्य है कि वैसे व्यक्ति जिनके पास मास्क की उपलब्धता नही हो पा रही है, उनतक मास्क उपलब्ध करवाया जाए, कोविड के बढ़ते प्रभाव को रोकना आभाविप का उद्देश्य है इसी के मद्देनजर हम छात्रा बहनों ने ठाना है हमे कोरोना को हराना है, हमारा मास्क बनाने का कार्य जारी है जो आगे भी जारी रहेगा व वैसे व्यक्ति तक मास्क पहुँचना लक्ष्य है जिनके पास मास्क उपलब्ध नही है।
इस बैठक में प्रान्त सह छात्रा प्रमुख पूजा कुमारी, छात्र संघ महासचिव प्रीति कुमारी, एमआरएम महाविद्यालय आभाविप राष्ट्रीय कलामंच प्रमुख अन्नू कुमारी आदि मौजूद थी।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal