Breaking News
रिपोर्ट गुड्डू कुमार ठाकुर

पटना सिटी सेंटाईजेशन डयूटी के क्रम में आंख गंवाने वाले कोरोनावीर सफाई कर्मचारी शिवशंकर राम को मिले मुआवजा – आम आदमी पार्टी

पटना सिटी सेंटाईजेशन डयूटी के क्रम में आंख गंवाने वाले कोरोनावीर सफाई कर्मचारी शिवशंकर राम को मिले मुआवजा – आम आदमी पार्टी

पटना

रिपोर्ट गुड्डू कुमार ठाकुर

नगर निगम अजीमाबाद अंचल के सफाई कर्मचारी शिवशंकर राम पिछले पखवाड़े वार्ड 59 में कोरोना महामारी से बचाव के लिए सेनीटाईजेशन का छिड़काव करते हुए अपनी आंखे गंवा बैठे थे। उनका एक आंख पूरी तरह से खत्म हो गया तथा दूसरा क्षतिग्रस्त है, जो उचित ईलाज के आभाव में बर्बाद हो सकता है।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने आज उनके घर जाकर उनसे मुलाकात की। उनके साथ बिहार प्रदेश के दलित नेता साधुशरण चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक यादव और जिला सोशल मीडिया प्रभारी रोहित सिंह मौजूद थे।
*मुलाकात के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि – पटना नगर निगम की ओर से घायल सफाई कर्मचारी शिवशंकर राम के ईलाज लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाना हास्यप्रद है। निजी डाक्टर जांच और ईलाज के लिए घायल सफाई कर्मचारी शिवशंकर राम से लाखो रुपए की मांग कर रहे है जिसे देने में महज सात हजार सात सौ रुपए मासिक तनख्वाह पाने वाला घायल कोरो ना वीर सफाई कर्मचारी असमर्थ है।उस पर आश्रित पांच लोगो का परिवार को खाने के लाले पड़े है। बिहार सरकार या केंद्र सरकार की ओर से अब तक ड्यूटी करते घायल इस कोरोना योद्धा के मदद के लिए किसी प्रकार की आर्थिक सहायता की घोषणा नहीं किया जाना अफसोसजनक है। बिहार सरकार को त्वरित कार्रवाई करते हुए शिवशंकर को कर्मचारियों को दुर्घटना की स्तिथि में मिलने वाली तमाम आर्थिक सहायताए प्रदान करनी चाहिए।*

आज आम आदमी पार्टी बिहार की ओर से इन्हे तात्कालिक ईलाज के लिए नेत्र चिकत्सक डॉ अभिषेक गोलवारा के संपर्क में जाने की पेशकश की गई। बिहार सरकार द्वारा ईलाज में आनाकानी करने की स्तिथि में आम आदमी पार्टी बिहार सफाईकर्मी शिवशंकर राम का ईलाज दिल्ली की केजरीवाल सरकार के अस्पतालों में कराएगी तथा उन्हें एक कर्मचारी की हैसियत से आर्थिक सहायता दिलवाने के लिए न्यायालय में पीआईल भी करेगी।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …