Breaking News
रिपोर्ट गुड्डू कुमार ठाकुर

दरभंगा  लगातार 14वे दिन 8 बिहार बटालियन एनसीसी,  के  कैडेट रहे बाजार के सभी बड़े सब्जी मंडी पर तैनात। समादेशी पदाधिकारी कर्नल विनोद कुमार कालरा के आदेशानुसार

दरभंगा  लगातार 14वे दिन 8 बिहार बटालियन एनसीसी,  के  कैडेट रहे बाजार के सभी बड़े सब्जी मंडी पर तैनात। समादेशी पदाधिकारी कर्नल विनोद कुमार कालरा के आदेशानुसार

रिपोर्ट गुड्डू कुमार ठाकुर

एवं जिला प्रशासन के साथ कैप्टन अनिल कुमार चौधरी के अगुआई में एनसीसी कैडेट्स कोविड-19 वैश्विक महामारी में जन जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

कैप्टन अनिल कुमार चौधरी ने कहा कि – दरभंगा में जिला प्रशासन के द्वारा तीन चिन्हित जगह पर बड़ा सब्जी मंडी लगाया जाता है । तीनों सब्जी मंडी क्रमशः राज मैदान, सीएम लॉ कॉलेज और नेहरू स्टेडियम में सभी कैडेटो के द्वारा करोना महामारी के संबंध में जन जागरूकता फैलाने का काम कर रहे हैं और सभी को कैडेट के द्वारा समझाया जाता हैं कि आप लोग हाथ में गलौब्स, मुंह में मास्क, हर 5मिनट पर साबुन से हाथ साफ करें। हो सके तो हाथ को हर वस्तु छुने/ग्राहक से लेन-देन करने के बाद अपने हाथ सैनिटाइज अवश्य करे। सामाजिक दूरी का पालन करना चाहिए कैडेटो का मुख्य उद्देश्य है क्योंकि यह बीमारी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति के संपर्क के माध्यम से आदान-प्रदान होता है। इसलिए हम सभी को सामाजिक दूरी का ज्यादा से ज्यादा ध्यान रखना जरुरी है । इस वैश्विक महामारी कोविड-19 के संकट की घड़ी में सभी को ज्यादा -से -ज्यादा सुष्म गर्म पानी, चाय, कॉफी और रोगरोधी क्षमता बढ़ाने वाला फल निंबू, संतरा और बिटामिन-सी की टैबलेट जैसे फल का इस्तेमाल प्रतिदिन करे।
सी एम साईंस कॉलेज के एनसीसी पदाधिकारी डॉ अभय सिंह ने कहा कि सबसे पहले कैडेट अपना ख्याल रखे कि वे किसी भी व्यक्ति/वस्तु को न छुये। अपना वर्दी प्रतिदिन साफ करे। अपने पास पानी का बोतल, साबुन और सैनिटाइजर अवश्य रखें एवं इसका उपयोग समय-समय पर करते रहे। सभी को नमस्कार या जय हिंद से संबोधित करें, किसी से हाथ ना मिलाये।
इस कार्यक्रम में सूबेदार रुप बहादुर घिसिंग, प्रशिक्षु जेसीओ नायव सुबेदार भरत कुमार, बी एच एम संतोष राय एवं सिनियर कैडेट एस यू ओ सुशील कुमार यादव, यूओ चिंटू कुमार, यूओ अभिषेक झा महत्वपूर्ण सहभागिता से यह कार्यक्रम चल रहा है। सभी कैडेटों को स्वास्थ्य जांच के लिए आये सैन्य चिकित्सक के सहायक हवलदार उमेश आज सभी कैडेटो का जॉच भी किया एवं बचाव की जानकारी दिये।
घर में रहिये, सुरक्षित रहे।
जय हिंद ।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …