Breaking News
दरभंगा news 24 Live...9097031527

दरभंगा नगर निगम मे जरुरतमंद वंचित लोगों के राशन कार्ड बनाने का कार्य तीव्र गति से चल रहा है

दरभंगा news 24 Live…9097031527

दरभंगा नगर निगम मे जरुरतमंद वंचित लोगों के राशन कार्ड बनाने का कार्य तीव्र गति से चल रहा है । महापौर बैजंती खेड़िया ने बताया कि सभी वार्डों में स्वयं सहायता समूह की सदस्यों द्वारा छूटे हुए पात्र लाभुक को चिन्हित कर उनका राशन कार्ड का आवेदन लिया जा रहा है । श्रीमती खेड़िया ने बताया कि पूर्व से बने राशन कार्डों मे बहुत ऐसा कार्ड है जिसमे आधार संख्या और बैंक खाता संख्या टैग नही है जिस कारण सरकार द्वारा दिया जा रहा अनुदान राशि का लाभ उन्हे नही मिल पा रहा है । महापौर ने बताया कि इस कार्य के लिए प्रत्येक वार्ड मे पार्षद के सहयोग से वार्ड के राजस्व कर्मचारी तथा सफाई जमादार लोगों के घर घर जाकर जानकारी हासिल कर रहे हैं ।महापौर ने बताया कि किन्ही को यदि कोई असुविधा है तो मेरे 91991 44336 इस मोबाइल नंबर पर फोन कर सूचित करें । उन्होने बताया कि नगर निगम के वार्ड पार्षद तथा कर्मी नागरिकों की सेवा मे अनवरत लगे हुए हैं । सैनिटाइजेसन , ब्लीचिंग पावडर चूना आदि का छिड़काव लगातार किया जा रहा है ।
महापौर ने लोगों से अपील की है कि वे अपने घर मे रहें और लाॅकडाउन का पालन पूर्ण रुप से करें । तभी हम कोरोना महामारी पर विजय हासिल कर सकते हैं ।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …