सेवा की नई मिसाल गढ़ रहे सी एम साइंस काॅलेज के एनएसएस वोलेन्टियर
वैश्विक

महामारी कोरोना के कारण उत्पन्न विपरीत परिस्थितियों के प्रति सीएम साइंस कालेज, दरभंगा के एनएसएस स्वयंसेवकों की टीम पूरी सजगता के साथ अपने सामाजिक दायित्वों को पूरा कर रहे हैं। टीम के तकरीबन 40 स्वयंसेवकों ने दीक्षा एप्प के माध्यम से ‘आइगोव इन’ के वेबसाइट पर न सिर्फ अपना पंजीयन कराया है बल्कि सरकार के निर्देशों के अनुरूप अपने मोबाइल पर ‘आरोग्य एप’ को भी डाउनलोड किया है। ताकि, कोरोना से बचने के लिए जारी किए जा रहे सरकारी दिशा-निर्देश से वे अपडेट रह सकें। स्वयंसेवक अरूण कुमार, अंकित सिन्हा एवं कुमार हर्ष ने कोरोना से बचाव के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण भी प्राप्त किया है।
गौरतलब है की सी एम साइंस काॅलेज के एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ सत्येन्द्र कुमार झा के निर्देशन में इस महामारी से बचाव को लेकर सभी स्वयंसेवकों द्वारा सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों की सहायता से कोरोना जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। इस अभियान में फाजला तरन्नुम, जयश्री, शैलजा ठाकुर, स्वाति, पंकज कुमार, अरूण कुमार, नवीन राज, अंकित सिन्हा, अमन त्यागी, कुमार हर्ष, कुमार सुयश, प्रिंस कुमार, मो इमादुदीन, अविनाश कुमार, यश जुमनानी, प्रभात कुमार झा, जय बैजनाथ शर्मा, दीक्षा सोनी, विशभ राज, अनुज कुमार, गणेश चौधरी, आलोक कुमार, रिया झा, सागर सुशांत, विजयेंद्र आदि इस जागरुकता अभियान में प्रभावकारी भूमिका निभा रहे हैं। इतना ही नहीं, स्वयंसेवक अंकित सिन्हा ने नगर के वार्ड 22 के गरीबों के बीच अपने हाथ के बने 50 से अधिक मास्कों का वितरण कर सेवा की एक नई मिसाल पेश की है ।
प्रधानाचार्य डॉ प्रेम कुमार प्रसाद ने कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ सत्येन्द्र कुमार झा के निर्देशन में स्वयंसेवकों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते हुए सभी स्वयंसेवकों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने सामाजिक दायित्वों को पूरा करने की सलाह दी है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal