लॉक डाउन तोड़ने बाले की खैर नही पुलिस ड्रोन कैमरे से कर रही है निगरानी
दरभंगा

जिले में लॉक डाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस एक्शन में है इसको लेकर एसएसपी बाबू राम ने ड्रोन कैमरा से निगरानी करने का निर्देश दिए है गली-मोहल्ले आदि जगहों पर भीड़ जुटाने वालों की तस्वीर लेकर उनकी पहचान कर गिरफ्तारी की जाये एवं दोषियों पर कोरोना एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाये वही लहेरियासराय थानाध्यक्ष हरि नारायण सिंह को दरअसल शिकायत मिल रही थी कि पुलिस के लाख प्रयास और हिदायत के बावजूद लोग लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन नहीं कर रहे हैं शिकायत के बाद थानाध्यक्ष ने लहेरियासराय क्षेत्र में रविवार को लोहिया चौक,पॉलो मैदान,खाजासराय,पंडासराय,में कैमरे से निगरानी की गयी वहीं,लहेरियासराय के थानाध्यक्ष एच एन सिंह ने बताया कि भीड़-भाड़ वाले इलाके में जहां दुकानों की संख्या अधिक है वहां,ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी जा रही है उन्होंने कहा कि कैमरे से सोशल डिस्टेंस का पालन बराबर किया जा रहा है जो नही कर रहे है पुलिस इसपर भी नजर रख रही है उन्होंने कहा कि जो लोग भीड़ जमा कर रहे हैं उन्हें ड्रोन की मदद से चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal