पटना साहिब विधानसभा में ‘आप’ ने आज फिर बांटी गई राशन सामग्री।

पटना साहिब विधानसभा में ‘आप’ ने आज फिर बांटी गई राशन सामग्री
आम आदमी पार्टी बिहार की ओर से आज पुनः पटना सिटी के पानी टंकी, मितन घाट,सीता मंदिर , सीढ़ी घाट क्षेत्र के सैंकड़ों अति गरीब परिवारों के बीच राशन सामग्री वितरित किया गया। ऐसे परिवारों की शिनाख्त कर पार्टी कार्यकर्ता एक दिन कूपन बांट देते हैं राशन वितरण में सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन किया गया।
मौके पर मौजूद प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि आम आदमी पार्टी बिहार का यह अभियान पटना जिले के सभी विधानसभाओं के साथ ही साथ बिहार के सभी जिलों में कार्यकर्ताओं के सहयोग से जिलाध्यक्षों के नेतृत्व में चलाया जा रहा है।
आज के कार्यक्रम को व्यवस्थित करने में पटना साहिब विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक यादव,जिला सोशल मीडिया प्रभारी रोहित सिंह, विधानसभा मीडिया प्रभारी प्रकाश सिन्हा, मुकेश महतो, गोपी ने सक्रियता से योगदान किया।

Check Also

 • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   

🔊 Listen to this   • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   …