नगर निगम क्षेत्र में 04 क्वारंटाईन सेन्टर बनाया गया।
दरभंगा : देशभर में लागू लॉकडाउन आदेश वापस लिये जाने के बाद दरभंगा शहर में अन्य राज्यों से प्रवासी मजदूरों की भारी संख्या में आने की संभावना को देखते हुए दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में अवश्थित 04 विद्यालयों को क्वारंटाईन भवन बनाया गया है। जिसमें सफी मुस्लिम स्कूल, लहेरियासराय, एम.एल.एकेडमी, लहेरियासराय, रामनंदन मिश्र उच्च विद्यालय, लहेरियासराय एवं सुन्दरपुर बेला उच्च विद्यालय, दरभंगा के नाम शामिल है।
उक्त विद्यालयों में संश्थापित क्वारंटाईन सेंटर के नियमित कार्यों का निष्पादन हेतु 03 शिफ्ट में एस.एच.जी. एवं आंगनवाडी सेविका/सहायिका की प्रतिनियुक्ति की गई है।
क्वारंटाइन सेन्टर में आवासित प्रवासी मजदूरों को भोजनदि/नाश्ता की व्यवस्था डी.पी.ओ. मध्याह्न भोजन द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा। उक्त क्वारंटाईन स्थल का अनुश्रवण करने हेतु केशव कुमार, नगर मिशन प्रबंधक एवं संतोष कुमार, नगर मिशन प्रबंधक को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है।
जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी
दरभंगा।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal