जिले में हो रही है डोर टू डोर सर्वे
-जिले के 21 प्रखंड के 399 पंचायत में हो रही सर्वे
– 1346 टीम कर रही सर्वे
• संदिग्ध मरीजों की हो रही स्क्रीनिंग एवं टेस्टिंग
• केयर इंडिया यूनिसेफ कर रही सहयोग
मधुबनी कोरोना से जंग जीतने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर-घर सर्वे व परदेस से आए लोगों का सैंपल लिया जा रहा है। इस काम में आंगनबाड़ी, आशा के साथ-साथ केयर इंडिया यूनिसेफ मदद कर रहे हैं

। आशा आंगनवाड़ी सेविका एवं उत्प्रेरक घर घर जाकर 5 मई तक सर्वे करेंगे। इसके लिए 1346 टीम तथा 462 सुपरवाइजर सहयोग कर रहे हैं। जिले में टीम को 2692 सर्वे बुक उपलब्ध कराया गया है,1848, 3 ए फॉर्म दिया गया कर्मी के लिए 31540 मास्क 31540 जोड़ा ग्लव्स ,13054 साबुन उपलब्ध कराए गए हैं।
प्रदेश से आए लोगों की ली जा रही सूचना:
सिविल सर्जन डॉक्टर सुनील कुमार झा ने बताया 5 मई तक घर-घर सर्वे जिले के सभी 21 प्रखंडों के 399 पंचायत में हो रही है।इसमें गंभीर श्वसन रोग बीमारी इन्फ्लूएंजा रोग की पहचान की जा रही है। सर्वे कार्य के लिए राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा कोविड 19 फॉर्म उपलब्ध कराये गये हैं। कोविड 19 फॉर्म के तहत सर्वे के दौरान प्रत्येक घर में हाउस मार्किंग की जा रही है।
ली जा रही ये जानकारी:
पर्यवेक्षक अपने दलकर्मियों के पोषक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रत्येक दवा दुकान एवं सामुदायिक व ग्रामीण चिकित्सक से संपर्क कर बुखार के साथ खांसी अथवा सांस लेने में परेशानी वाले चिन्हित मरीजों की विवरणी फॉर्म 3 ए में भर कर जानकारी ले रहे हैं। तदनुसार प्राप्त इसके बाद यह सूची प्रखंड कार्यालय को उपलब्ध कराया जाता है।
संदिग्ध पाये गये मरीजों की स्क्रीनिंग एवं टेस्टिंग:
विदित हो कि जिले में 17 मार्च से 23 मार्च तक विदेश से आए लोगों के चिन्हित करना था और उनका सर्वे कर स्क्रीनिंग कराना था।परंतु इस बार पूरे जिले के 21 प्रखंड के 399 पंचायतों में प्रत्येक घर-घर सर्वे हो रही है जिसे 5 मई तक खत्म किया जाना है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal