दरभंगा मिथिला स्टूडेंट यूनियन के विश्वविद्यालय अध्यक्ष अमन सक्सेना के नेतृत्व में लगभग 500 मास्क का वितरण किया

गया एमएसयू के विश्वविद्यालय अध्यक्ष अमन सक्सेना ने कहा दरभंगा में कोरोना केस आने के बाद से मास्क निर्माण कार्य छोड़ बाकी सारे राहत कार्य को बंद कर दिया गया था कार्यकर्ता को ग्लव्स,सेनिटाइजर,और हेड मास्क उपलब्ध करवा देने के बाद से एक बार फिर राहत कार्य शुरू कर दिया गया हैं जिसमे आज दिलावरपुर,दोनार गुमती,कोरिया टोल के इलाके में 500 मास्क का वितरण किया गया अब तक करीब हमलोगो के द्वारा 4 हजार मास्क वितरण किया जा चूका हैं रोजाना सेकड़ो मास्क तैयार उसे बाँट दिया जाता हैं राहत कार्य के लिए लोगों से पैसे और सामान इकट्ठा किया जाता हैं जिसे जरूरतमंद के लिए भोजन और फ़ूड पैकेट के माध्यम से पंहुचा दिया जाता हैं अमन ने कहा हम लोग एक माध्यम का काम कर रहे हैं जिसमे एक जगह से पैसे और सामान लेकर दूसरे जगह पहुंचाने का कार्य करते हैं सोशल मीडिया तथा जॉय ऑफ़ गिविंग पेज के माध्यम से लोग हमें पैसे भेज रहे हैं जिस कारण यह अभियान पिछले एक महीना से जारी है राहत कार्य के दौरान लोगों को गरम पानी पिने,साबुन से हाथ धोने और मास्क पहनने के लिए भी जागरूक किया जाता हैं इस अभियान में विकाश चौधरी,मुन्ना टेलर,नटवर शर्मा,डॉ.सिद्धार्थ,शशि,सौरभ मिश्रा,नरेश साह,नवीन कुमार,मुकेश राय,अर्जुन दास,संजय दास आदि लगे हुए हैं अमन ने कहा कल से कम्युनिटी किचन भी स्टार्ट किया जाएगा जब तक समस्या बनी रहेगी तब तक हमारा अभियान जारी रहेगा।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal