पटना साहिब
पटना नगर निगम बगैर केमिकल के सेनिटाईजेशन मशीन घुमा रहा है– आप
आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने पटना नगर निगम के पदाधिकारियों पर सेनि टासेजेशन के नाम पर महज खानापूर्ति करते हुए बिना केमिकल के छिड़काव गाड़ी घुमाने का आरोप लगाया

है। उन्होंने इसमें बड़ी धांधली की आशंका जताते हुए इसकी उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग बिहार सरकार से की है।
आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पटना नगर निगम के अजीमाबाद अंचल की गाड़ी द्वारा पटना साहिब विधानसभा में किए जा रहे छिड़काव का औचक निरीक्षण करने के क्रम में पाया गया कि निगम कर्मी तीन सौ लीटर पानी में महज दो सौ मिली सेनिटारेजेशन केमिकल मिलाया जा रहा है जो कि निर्धारित मात्रा से काफी कम है। केमिकल की क्वालिटी भी संदेहास्पद थी क्योंकि उसमे किसी प्रकार की महक थी है नहीं। मौके पर मौजूद सफाई पर्यवेक्षक ने निगम के सफाई निरीक्षक के आदेश पर इस प्रकार की मिलावट वाली छिड़काव कराने की बात कही है। मौके एक वीडियो भी जारी किया गया है।
प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा है कि- “देश कोरोना से बड़ी जंग लड़ रहा है,ऐसे में पटना नगर निगम का यह रवैया नागरिकों के जान माल के साथ खिलवाड़ है। मुख्यमंत्री को त्वरित जांच करवाते हुए महामारी की आड़ में चल रहे भ्रटाचार पर शिकंजा कसना चाहिए।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal