Breaking News

दरभंगा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा लॉकडौन तीन व शैक्षणिक समस्यों को लेकर दरभंगा कार्यालय पर एक बैठक आयोजित किया गया।

दरभंगा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा लॉकडौन तीन व शैक्षणिक समस्यों को लेकर दरभंगा कार्यालय पर एक बैठक आयोजित किया गया

रिपोर्ट गुड्डू कुमार ठाकुर


इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रमुख विमलेश कुमार ने कहा कि गृह मंत्रालय द्वारा कोरोना के प्रभाव को देखते हुए लॉकडौन तीन की घोषणा किया गया है , इस चुनौतीपूर्ण समय के दौरान कई तरह की समस्या देखने को मिल रही है, एक ओर समाज मे लोगों के आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पर रह है वहीं दूसरी ओर शैक्षणिक माहौल के साथ एकेडमिक व्यवस्था शिथिल हो रही है, क्योंकि विश्वविद्यालय क्षेत्रान्तर्गत महाविद्यालयो में वेब पोर्टल के बदले सोशल मीडिया एप्प के माध्यम से ऑनलाइन क्लास के नाम पर विभिन्न महाविद्यालय द्वारा महज खाना पूर्ति किया जा रहा है, सोशल मीडिया के माध्यम से छात्र छात्रा के निजता भी सुरक्षित नही है, वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन स्वयं वेब पोर्टल से कक्षा संचालन की बात किया, लेकिन जमीनी हकीकत इससे विपरीत है, विश्वविद्यालय के नियम परिनियम को धत्ता बताकर महाविद्यालययो में कक्षा संचालन सोशल मीडिया एप्प के माध्यम से ही संचालित हो रही है, साथ ही विश्वविद्यालय व महाविद्यालय ऑनलाइन कक्षा संचालन से पूर्व छात्रों को जागरूक नही की जबकि छात्रों का नंबर हर महाविद्यालय व विभाग को उपलब्ध रहती है, अतः हम मांग करते है छात्र हित के मुद्दों को ध्यान में रखकर ऑनलाइन वेब पोर्टल से कक्षा संचालन व छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने की दिशा में कार्य करनी होगी, तभी ऑनलाइन पढ़ाई कारगर साबित होगी।
वहीं विश्वविद्यालय संयोजक पिंटू भंडारी ने कहा कि आज का हमारा बैठक कोरोना के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन व विभागों / महाविद्यालयों में सुचारू रूप से कक्षा संचालन व छात्रों को ऑनलाइन कक्षा से जोड़ने के लिए प्रयास महाविद्यालय व विश्वविद्यालय स्तर से किया जाना चाहिए, साथ ही वैसे छात्र जो कोविड के लॉकडौन के कारण अपने घर नही पहुँच सके तथा महाविद्यालय व विश्वविद्यालय के होस्टलों में फँसे है ऐसे छात्रों को भी विश्वविद्यालय खाद्य सामग्री प्रदान करें यह मांग अभाविप के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।

वहीं विभाग संगठन मंत्री हेमंत मिश्रा ने कहा कि लॉकडौन के प्रभाव को देखते हुए किसी भी प्रकार का परीक्षा विश्वविद्यालय द्वारा कोविड के प्रभाव सामान्य होने के उपरांत ही लिया जाए यह मांग अभाविप दरभंगा के कार्यकर्ताओं द्वारा विश्वविद्यालय प्रशासन से है, एवं कोरोना के दौरान अपने कर्तव्यों को निर्वहन करने वाले योध्याओं को मैं अभाविप परिवार के ओर से धन्यवाद देता हूँ।

वहीं इस अवसर पर विभाग संयोजक सुमित सिंह ने कहा कि गृह मंत्रालय द्वारा जारी निर्देश के उपरांत अब लॉकडौन तीन में हम आ गए है, इस लॉकडौन मे हमारी चुनौती भी बढ़ गयी है, आज के बैठक में हमसभी कार्यकर्ताओं का निर्णय हुआ है कि स्वामी विवेकानंद भंडारगृह का संचालन नियमित रूप से किया जाए, ताकि जरूरतमंद व्यक्तियों तक खाद्य सामग्री व मास्क का वितरण नियमित रूप से किया जा सके,साथ ही स्वामी विवेकानंद भंडारगृह में पैकिंग से वितरण तक के लिए उन सभी मापदंडों को पूरा किया जाएगा जो मापदंड सरकार व जिला प्रशासन द्वारा तय किया गया है, इस कोरोना संक्रमण अवधि में आवश्यकता है समझदारी व सजगता के साथ ऑरेंज जोन में तय किये गए नियमों को हम पालन करें। क्योंकि हम देख रहें है कि दरभंगा व आस पास के जिलों में संक्रमण बढ़ रहा है, जो चिंता का विषय है, थोड़ी सी चूक पूरे समाज को अपने चपेट में ले सकती है , अतः हमें इन बातों का ध्यान भी रखना चाहिए कि सोशल डिस्टेंस मेंटेन करते हुए आवश्क कार्य कैसे करना है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दरभंगा इकाई द्वारा आज अंतर्राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस के अवसर पर सभी प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, व वेब मीडिया को धन्यवाद देती है, क्योकि मीडिया लोकतंत्र की चौथी स्तंभ होने के नाते समाज के प्रहरी भी है साथ ही हम देखते हैं मीडिया हर हालात में अपने जान की परवाह किये बगैर अपने पत्रकारिता के माध्यम से समाज तक खबर पहुँचाने का कार्य करती है।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …