सभी 18 प्रखण्ड मुख्यालय अवस्थित 62 क्वारंटाइन सेंटर में 965 व्यक्ति आवासित।
सभी आवासितों को भोजन चिकित्सा उपलब्ध कराई जा रही।
दरभंगा :- लॉक डाउन अवधि में राज्य के बाहर से आये हुए सभी प्रवासी मजदूरों/अन्य लोंगो को उनके गृह प्रखण्ड मुख्यालय अवस्थित बने क्वारंटाइन सेन्टर में रखा गया है। दरभंगा जिला के सभी 18 प्रखण्ड मुख्यालय अवस्थित 62 क्वारंटाइन सेन्टर बनाया गया है। आज की तिथि में 36 क्वारंटाइन सेन्टर क्रियाशील है जिसमें कुल 965 प्रवासी मजदूर/अन्य व्यक्ति ठहरे हुए हैं।
दरभंगा सदर प्रखण्ड के दरभंगा पब्लिक स्कूल, दिल्ली मोड़ क्वारंटाइन सेन्टर में 36 लोग आवासित है। वहीं नगर क्षेत्र के $2 शफी मुस्मिल स्कूल, लहेरियासराय क्वारंटाइन सेन्टर में 23 लोग, $2 एम.एल.एकेडमी उच्च विद्यालय, लहेरियासराय क्वारंटाइन सेन्टर में 28 लोग आवासित है। बहादुरपुर प्रखण्ड के मध्य विद्यालय देकुली क्वारंटाइन सेन्टर में 24 लोग, आई.टी.आई. रामनगर क्वारंटाइन सेन्टर में 20 लोग, हायाघाट प्रखण्ड के $2 महंथ कर्ण ज्योति उच्च विद्यालय, हायाघाट क्वारंटाइन सेन्टर में 15 लोग, हनुमाननगर प्रखण्ड के पंचायत सरकार भवन गोढ़ैला क्वारंटाइन सेन्टर में 46 लोग, जाले प्रखण्ड के मध्य विद्यालय, रेवढ़ा क्वारंटाइन सेन्टर में 17 लोग, ग्राम पंचायत राज जाले पूर्वी क्वारंटाइन सेन्टर में 26 लोग, सिंहवाड़ा प्रखण्ड के मध्य विद्यालय, रामपुरा कन्या क्वारंटाइन सेन्टर में 65 लोग, केवटी प्रखण्ड के मध्य विद्यालय बालक, केवटी क्वारंटाइन सेन्टर में 27 लोग, बहेड़ी प्रखण्ड के मध्य विद्यालय गंगहद शिवराम क्वारंटाइन सेन्टर में 13 लोग, कन्या मध्य विद्यालय, बहेड़ी पूर्वी क्वारंटाइन सेन्टर में 19 लोग एवं $2 शांति नायक उच्च विद्यालय, बहेड़ी क्वारंटाइन सेन्टर में 27 लोग, मनीगाछी प्रखण्ड के मध्य विद्यालय, बलौर क्वारंटाइन सेन्टर में 20 लोग एवं मध्य विद्यालय गंज, भंडारिसम क्वारंटाइन सेन्टर में 12 लोग, तारडीह प्रखण्ड के ई-किसान भवन, तारडीह क्वारंटाइन सेन्टर में 14 लोग, बेनीपुर प्रखण्ड के $2 जयानन्द उच्च विद्यालय, बहेड़ा क्वारंटाइन सेन्टर में 34 लोग, अलीनगर प्रखण्ड के हुमेरा पब्लिक स्कूल, धमुआरा, अलीनगर क्वारंटाइन सेन्टर में 14 लोग, मध्य विद्यालय, दसौत, नन्कार, अलीनगर क्वारंटाइन सेन्टर में 59 लोग एवं मध्य विद्यालय जयन्तीपुर दाथ, अलीनगर क्वारंटाइन सेन्टर में 22 लोग, बिरौल प्रखण्ड के जनता कोशी महाविद्यालय, बिरौल क्वारंटाइन सेन्टर में 51 लोग एवं मदरसा रहमानियां अफजला खेवा क्वारंटाइन सेन्टर में 08 लोग, गौड़ाबौराम प्रखड के उच्च विद्यालय, आसी क्वारंटाइन सेन्टर में 44 लोग, घनश्यामपुर प्रखड के मध्य विद्यालय, तुमौल/उच्च मध्य विद्यालय,तुमौल क्वारंटाइन सेन्टर में 15 लोग, उच्च विद्यालय, पोहद्दी बेला क्वारंटाइन सेन्टर में 14 लोग एवं $2 जनता उच्च विद्यालय, शिवनगर घाट क्वारंटाइन सेन्टर में 04 लोग किरतपुर प्रखण्ड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, किरतपुर क्वारंटाइन सेन्टर में 23 लोग, कुशेश्वरस्थान प्रखण्ड के मध्य विद्यालय, हरौली क्वारंटाइन सेन्टर में 04 लोग, मध्य विद्यालय कटवारा घाट क्वारंटाइन सेन्टर में 19 लोग, मध्य विद्यालय, लक्ष्मीनिया, ग्यासपुर क्वारंटाइन सेन्टर में 34 लोग, मध्य विद्यालय, बेरी क्वारंटाइन सेन्टर में 30 लोग एवं मध्य विद्यालय मसानखोन क्वारंटाइन सेन्टर में 38 लोग एवं कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखण्ड के मध्य विद्यालय, कुशेश्वरस्थान क्वारंटाइन सेन्टर में 76 लोग, उच्च विद्यालय, कुशेश्वरस्थान क्वारंटाइन सेन्टर में 26 लोग एवं उच्च मध्य विद्यालय, धबौलिया क्वारंटाइन सेन्टर में 18 लोग आवासित है।
क्वारंटाइन सेन्टर में ठहराये गये सभी लोगों को सरकारी स्तर पर आवासन एवं भोजन/पानी/चिकित्सा आदि की सारी सुविधाएँ प्रदान की जा रही है। इन लोगों के भोजन/आवासन का सारा खर्च सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है।
जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी
दरभंगा।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal