Breaking News

पटना,  आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रवक्ता चंद्र भूषण ने बिहार राज्य के बाहर फंसे प्रवासी मजदूरों अथवा कामगारों के लिए चलाए जा रहे श्रमिक स्पेशल ट्रेन को “शरम” ट्रेन की संज्ञा दी

 

प्रवासियों के लिए “श्रम” का नहीं, “शरम” का ट्रेन है : आप

पटना,  आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रवक्ता चंद्र भूषण ने बिहार राज्य के बाहर फंसे प्रवासी मजदूरों अथवा कामगारों के लिए चलाए जा रहे श्रमिक स्पेशल ट्रेन को “शरम” ट्रेन की संज्ञा दी

रिपोर्ट गुड्डू कुमार ठाकुर

है और केंद्र सरकार के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीयत पर भी सवाल उठाए हैं।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता चंद्र भूषण ने बयान जारी कर केंद्र सरकार के साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीयत पर सवाल खड़े किए हैं और उनसे कुछ सवाल पूछे हैं। पहला यह कि जो श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाए जा रहे हैं उससे आ रहे भुक्तभोगियों से वही किराया क्यों वसूला जा रहा है जो पहले सामान्य दिनों में वसूले जा रहे थे ? 85% केंद्र और 15% राज्यों का अंश न केवल भ्रामक है बल्कि सामान्य मजबूर यात्रियों के आंखों में धूल झोंकने के अलावा के अलावा कुछ नहीं है क्योंकि रेल मंत्रालय यह स्पष्ट क्यों नहीं करता है कि वह सामान्य दिनों में लगने वाले टिकट की राशि में 85% की प्रतिशत की छूट दे रहा है न कि मूल किराए में से।

श्री चंद्र भूषण ने मुख्यमंत्री से अगला प्रश्न पूछा है कि अगर उनकी मंशा स्पष्ट है तो वह क्यों कह रहे हैं कि सभी फंसे प्रवासी पहले टिकट ले लें और जब वह बिहार लौटेंगे और 14 दिनों के क्वॉरेंटाइन के बाद घर जाएंगे तब उनका वह टिकट का पैसा लौटा दिया जाएगा या समायोजित कर दिया जाएगा? अगर उनकी मंशा सही है तो वह संबद्ध राज्यों से संपर्क कर उन राज्यों को टिकट का एकमुस्त पैसा उनके (राज्यों के)खाते क्यों नहीं डाल रही है? यह स्पष्ट है कि 40 दिनों के लॉकडाउन के बाद उन गरीब मजदूरों/ कामगारों के हाथ में एक पैसे नहीं हैं, उस दशा में वह टिकट के लिए एकमुश्त 500 से लेकर 1000 रुपए का प्रबंध कहां से कर पाएंगे? यह भी स्पष्ट है कि जिनके पास पैसे नहीं होंगे वह नहीं चढ़ पाएंगे।

श्री चंद्र भूषण ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान  केंद्र और राज्य सरकार को ऐसी असंवेदनशीलता पर शर्मिंदा होना चाहिए। उन्होंने दोनों सरकारों से आग्रह किया है कि जो बिहार लौटना चाहते हैं, उन्हें फ्री ट्रेन टिकट दिए जाएं, जैसे विदेशों में फंसे प्रवासियों को लाने के लिए निशुल्क हवाई जहाज की व्यवस्था कराई गई है।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …