Breaking News

स्वयं के बनाये मास्क बांटकर जागरूकता फैलाएंगे एनसीसी कैडेट

स्वयं के बनाये मास्क बांटकर जागरूकता फैलाएंगे एनसीसी कैडेट
————
कोरोना

रिपोर्ट गुड्डु कुमार ठाकुर

महामारी के संक्रमण से बचाव के लिए आम लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति जागरूक करने के बाद 1/8 बिहार बटालियन एनसीसी के कैडेट अब कोरोना वायरस के खतरे के खिलाफ लड़ाई में फेस मास्क की उपयोगिता के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे। इस अभियान को अमली जामा पहनाने के लिए कर्नल विनोद कुमार कालड़ा के मार्गदर्शन में करीब दर्जन भर एनसीसी कैडेट स्वयं से फेस मास्क बनाने की तैयारी में पिछले तीन दिनों से जुटे हैं।
यह जानकारी देते हुए सीएम साइंस कॉलेज के एनसीसी पदाधिकारी डॉ अभय सिंह ने बताया 1/8 बिहार बटालियन एनसीसी के निर्देश पर स्वयं के हाथों से मास्क निर्माण में सीएम साइंस कॉलेज के पांच कैडेट क्रमशः काजल कुमारी, गोलू सिंह, आकाश झा, राजा बाबू, और प्रभाकर कुमार सिंह विगत मंगलवार से ही जुटे हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के दौरान सरकार द्वारा मास्क पहनकर बाहर निकलना अनिवार्य कर दिया गया है। बावजूद इसके देखा गया है कि अनेक गरीब तबके के लोग अभी भी मास्क की पहुंच से दूर हैं। ऐसे में कैडेटों द्वारा निर्मित मास्क का वितरण इस तबके के लोगों में किए जाने के साथ ही आम लोगों को इसकी उपयोगिता के बारे में कैडेटों द्वारा जागरूक किया जाएगा।
बटालियन के समादेशी पदाधिकारी विनोद कुमार कालरा ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव में मास्क की अहमियत काफी खास है। लेकिन सही जानकारी के अभाव में काफी लोग इसके उपयोग में लापरवाही बरत रहे हैं, इसे देखते हुए बटालियन ने अपने कैडेटों के माध्यम से लोगों को फेस मास्क पहने के सही तरीके के बारे में जागरूक करने के साथ ही, जो लोग अभी भी मास्क की पहुंच से वंचित हैं उनके बीच कैडेटों द्वारा बनाये मास्क का नि:शुल्क वितरण करेगा। इसके लिए युद्धस्तर पर मास्क का निर्माण किया जा रहा है। इसमें एसयूओ सुशील कुमार उल्लेखनीय भूमिका निभा रहे हैं।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …