Breaking News

मधुबनी बाबुबरही में बनाया गया 1000 बेड वाला कोरेंटिन सेन्टर, प्रखंड स्तर से रह रहें लोगों को मूलभूत सुविधा मुहैया करवाया जा रहा है।

बाबुबरही में बनाया गया 1000 बेड वाला कोरेंटिन सेन्टर, प्रखंड स्तर से रह रहें लोगों को मूलभूत सुविधा मुहैया करवाया जा रहा है

प्रखंड क्षेत्र में बिहार से बाहर फसें हुए लोगों का घर वापसी आना तेज हो गया है। इसी को देखते हुए बिहार सरकार के गाइडलाइन के अनुसार बाबुबरही के बीडीओ प्रकाश कुमार के नेतृत्व में प्रखंड स्तर से 18 कोरेंटिन सेन्टर बनाया गया है। जिसमे 1000 हजार लोगों के रहने कि समुचित व्यवस्था के साथ कल तक प्रखंड में अलग- अलग जगहों पर 18 कोरेंटिन सेन्टर स्थापित किया गया है। कोरेंटिन में रह रहे लोगों को सबसे पहले डॉक्टर के द्वारा कोरोना वायरस से जुड़े लक्षण जैसे बुखार, खांसी,सांस लेने में तकलीफ के बारे में पूछा जाता है। साथ ही पहले से दिल, फेफड़ा,मधुमेह, रक्तचाप जैसे बीमारी के बारे में भी जानकारी लिया जाता हैं। उसके बाद उस व्यक्ति का ट्रैवल हिस्ट्री के साथ उसके रिपोर्ट को रजिस्टर में दर्ज किया जाता है। यदि किसी भी व्यक्ति में कोरोना जैसे लक्षण दिखाई पड़ता है तो उसका बल्ड सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया जाता है। टेस्ट का रिपोर्ट आने का अधिकतम समय 14 दिनों का होता है। प्रखंड में कल तक कुल 178 लोगों को करोनेटाइन किया गया है जिसे यहां बने केंद्र में 14 दिनों तक रखा जाना हैं। कल तक रह रहे उन 178 लोगों में 3 लोगों का बल्ड सैंपल टेस्ट के लिए भेजा गया है। कोरेंटिन सेन्टर में रह रहे सभी लोगों को प्रखंड स्तर से तीन वक्त का नाश्ते के साथ भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। साथ ही सभी प्रकार का मूलभूत सुविधाएं जैसे स्वच्छ पीने का पानी, शौचालय, स्नान संबंधित आदि व्यवस्था उपलब्ध करवाया गया है। वहीं कोरेंटिन में रह रहे प्रतिएक लोगों को एक – एक किट उपलब्ध करवाया जा रहा है जिसमें कोरोना के सुरक्षा से जुड़ी वस्तुओं के साथ दैनिक जीवन में उपयोग आने वाले वस्तुएं जैसे हैंड सेनेटाइजर,मास्क, टूथपेस्ट, ब्रश,साबुन सेंपू,तेल, ऐना,कंघी इत्यादि आवश्यक सामग्री प्रखंड स्तर से ही दिया जा रहा है। बीडीओ ने कहा आवश्यकता पड़ने पर कोरेंटिन सेन्टरों कि संख्या और बढ़ाई जाएगी। साथ ही बाहर से आ रहे लोगों को सूचना मिलने पर लगातार कोरनटाइन किया जा रहा है। आपको बता दे कि कोरेंटिन सेन्टर का पूरा खर्च एवम् व्यवस्था प्रखंड स्तर से किया जा रहा है। जिसका पंचायत में बने कोरेंटिन सेन्टर से कोई वास्ता नहीं है। पंचायत में बने कोरेंटिन सेन्टर का संचालन पंचायत स्तर किया जा रहा है। खबर के फोटो स्लाइड में सभी कोरेंटिन सेन्टर का जानकारी उपलब्ध करवाया जा रहा है। साथ ही बाबुबरही कोविड-19 कंट्रोल रूम से संबंधित अधिकारियों के नाम व मोबाइल नंबर भी प्रकाशित किया जा रहा है। उसपर फोन कर अपनी समस्या या शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

संवाददाता अनिल कुमार चौधरी

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …