जगदीश साह के निधन पर विद्यापति सेवा संस्थान ने जताया शोक

जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं विद्यापति सेवा संस्थान के आजीवन सदस्य जगदीश साह के निधन पर विद्यापति सेवा संस्थान ने शोक जताया है। शनिवार की सुबह उनके निधन की खबर आने के बाद विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिवडॉ बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने उनके आवास पर पहुँचकर संस्थान की ओर से श्रद्धा-सुमन अर्पित किया । अपने शोक संदेश में उन्होंने दिवंगत पुण्यात्मा को एक नेक इंसान, कुशल सामाजिक कार्यकर्ता, मिलनसार स्वभाव का इमानदार नेता और मिथिला मैथिली के विकास का समर्पित हितैषी बताया। संस्थान के अध्यक्ष एवं वयोवृद्ध साहित्यकार पं चंद्रनाथ मिश्र अमर ने कहा कि उनके निधन से मिथिला मैथिली के विकास के लिए सतत चिंतनशील रहने वाला एक हितचिंतक हमसे जुदा हो गया। मैथिली साहित्य अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पंडित कमलाकांत झा ने उन्हें सांगठनिक क्षमता से भरपूर जमीन से जुड़ा नेता व कार्यकर्ता बताया। सचिव प्रो जीव कांत मिश्र ने कहा की उनके निधन से दरभंगा की राजनीति में कार्यकर्ता युग का अंत हो गया। वरिष्ठ साहित्यकार मणिकांत झा ने उन्हें मिथिला मैथिली के विकास का समर्पित समाजसेवी बताया। मीडिया संयोजक प्रवीण कुमार झा ने अपने शोक संदेश में कहा कि उनके जाने से समाज सेवा के रास्ते राजनीति साधने वाला एक मजबूत स्तंभ ढह गया। जय नारायण साह ने कहा कि उनके निधन से मिथिला मैथिली के विकास का एक सशक्त अभियानी हमने खो दिया। जगदीश साह के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करने वाले अन्य लोगों में डॉ गणेश कांत झा, विनोद कुमार झा, प्रो विजयकांत झा, प्रो चंद्रशेखर झा बूढा भाई, प्रो चंद्र मोहन झा पड़वा, डॉ उदय कांत मिश्र, आशीष चौधरी, मणिभूषण राजू आदि शामिल हैं।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal