Breaking News

युवाओं ने मिथिला में हवाई अड्डा व पर्यटन के विकास के लिए ट्वीटर हैंडल पर ट्रेंड चलाया।

युवाओं ने मिथिला में हवाई अड्डा व पर्यटन के विकास के लिए ट्वीटर हैंडल पर ट्रेंड चलाया।
—————————–
हैशटैग

दरभंगा news 24 live…

ट्वीट फाॅर मिथिला सीरीज में रविवार को मिथिला के स्थानीय एवं प्रवासी युवाओं ने दरभंगा में एयरपोर्ट के लिए ‘हैशटैग दरभंगा एयरपोर्ट’ चलाकार सांसद एवं सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित किया वहीं ‘हैशटैग टूरिज्म इन मिथिला’ चलाकर युवाओं ने मिथिला में टूरिज्म को बढ़ावा देने की योजनाओं पर सरकार का ध्यान खींचा। विदित हो कि मिथिला के ऐतिहासिक और भौगोलिक परिवेश में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं जिनसे लगभग पांच लाख लोगों के रोजगार को सुनिश्चित करने की क्षमता है।
सांसद ने मिथिला के सभी युवाओं को धन्यवाद दिया और उनकी सभी माँगो के लिए यथोचित समाधान का आश्वासन दिया। हालांकि युवाओं के एक धड़े ने उनका विरोध भी किया पर सांसद ने उनका बचपना कह उन्हें भी धन्यवाद दिया।
विद्यापति सेवा संस्थान की ओर से विज्ञप्ति जारी किए जाने तक ‘हैशटैग दरभंगा एयरपोर्ट’ पूरे देश में चौथै नंबर पर तथा ‘हैशटैग टूरिज्म इन मिथिला’ 23 वें नंबर पर ट्रेंड हो रहा था।
सांसद ने कहा कि एयरपोर्ट तो चालू हो ही रहा है और भी बहुत कुछ रोजगारपरक योजनाओं पर काम हो रहा है जिससे यहाँ के युवाओं को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। अगले रविवार को मिथिला की धरोहर लिपि मिथिलाक्षर एवं एक क्लासिकल भाषा के रूप में मैथिली के संवर्धन के लिए ट्वीटर पर क्रमशः ‘हैशटैग मिथिलाक्षर (#मिथिलाक्षर)
एवं ‘हैशटैग मैथिली इन क्लासिकल लैंगुएज’ (#MaithiliInClassicalLanguage)के लिए ट्रेंड चलाया जाएगा।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …