Breaking News

विद्यापति प्रतिमा स्थल की चहारदीवारी क्षतिग्रस्त नगर विधायक एवं पूर्व विधान पार्षद ने की मरम्मत की मांग

रिपोर्ट गुड्डु कुमार ठाकुर

विद्यापति प्रतिमा स्थल की चहारदीवारी क्षतिग्रस्त

नगर विधायक एवं पूर्व विधान पार्षद ने की मरम्मत की मांग

सुरक्षा बंदोबस्त से चाक-चौबंद रहने वाले शहर के स्टेशन रोड पर विद्यापति चौक पर अवस्थित विद्यापति प्रतिमा स्थल की चहारदीवारी को किसी वाहन ने सोमवार को दिन दहाड़े क्षतिग्रस्त कर दिया। लेकिन जिला प्रशासन की सुरक्षा महकमा को इसकी भनक तक नहीं लगी। सनद रहे कि विद्यापति चौक स्थित एमएलएसएम कॉलेज को कोरेनटाइन सेंटर बनाया गया है और इस कारण आजकल यहां जिला प्रशासन के सुरक्षा दस्ता को विशेष रूप से मुस्तैद किया गया है। चहारदीवारी के क्षतिग्रस्त होने की सूचना से आम मैथिली सेवी को काफी दुख पहुंचा है।
विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डॉ बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने इस घटना पर चिंता जताते कहा कि सुरक्षा प्रहरियों से चाक-चौबंद रहने वाले विद्यापति चौक पर दिन दहाड़े घटी इस घटना के बारे में सुरक्षा कार्य में लगे लोगों को पता तक नहीं चल सका, यह निश्चित रूप से उनकी लापरवाही को दर्शाता है।
उधर, इस घटना की विधायक संजय सरावगी एवं पूर्व विधान पार्षद डॉ विनोद कुमार चौधरी ने भी निंदा की है और जिला प्रशासन एवं नगर निगम से आम मैथिल के स्वाभिमान के प्रतीक इस स्थल के क्षतिग्रस्त हिस्से का अविलंब मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
विद्यापति सेवा संस्थान के सचिव प्रो जीव कांत मिश्र ने इस स्थल पर बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े किए जाने पर भी सवाल उठाया है। इस घटना पर एमएलएसएम काॅलेज के प्रधानाचार्य डॉ विद्यानाथ झा, डॉ प्रेम मोहन मिश्र, डॉ गणेश कांत झा, प्रवीण कुमार झा, विनोद कुमार झा, प्रो विजय कांत झा, प्रो चंद्रशेखर झा बूढा भाई, प्रो चन्द्र मोहन झा पड़वा, आशीष चौधरी, मणि भूषण राजू आदि ने भी क्षोभ व्यक्त किया है।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …