Breaking News

मधुबनी: डीएम ने कलुआही पीएचसी और नरार ट्रेनिंग सेंटर का लिया जायजा।

मधुबनी: डीएम ने कलुआही पीएचसी और नरार ट्रेनिंग सेंटर का लिया जायजा

पदाधिकारियों

जिला संवाददाता राम प्रकाश महतो

और कर्मियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश

मधुबनी।

जिलाधिकारी डा. नीलेश रामचंद्र देवरे ने कलुआही के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, क्वारन्टाइन सेंटर एवं नरार ट्रेनिंग सेंटर का जायजा लिया। डीएम ने कलुआही पीएचसी में साफ सफाई, ओपीडी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी का कार्यालय कक्ष, कार्यालय, दवा सेंटर सहित अन्य स्थानों का भी जायजा लिया। साथ ही पीएचसी में वर्तमान में मौजूदा सुविधाओं के संबंध में उपस्थित पदाधिकारियों से जानकारी भी हासिल की। उसके बाद डीएम विभिन्न क्वारन्टाइन सेंटर पर पहुंचे। वहां रह रहे श्रमिकों से डीएम ने प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। वहां से निकलने के बाद जिलाधिकारी कलुआही के नरार में स्थित प्रशिक्षण केंद्र का भी निरीक्षण किया। समाहर्ता ने बताया कि क्वॉरेंटाइन सेंटर पर प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं का श्रमिकों को लाभ मिल रहा है या नहीं, उन्हें कोई दिक्कत तो नहीं हो रही, इसको लेकर विभिन्न प्रखंडों में बनाए गए क्वॉरेंटाइन केन्द्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निरीक्षण कर यह भी देखा जा रहा है कि लोग लॉक डाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का गंभीरता से पालन कर रहे हैं या नही। अंत में कलुआही में उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देने के बाद डीएम अपने काफिले के साथ जयनगर अनुमंडल भ्रमण के लिए रवाना हो गए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के साथ पुलिस अधीक्षक डॉ. सत्यप्रकाश, जिला शिक्षा पदाधिकारी नसीम अहमद सहित कई पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …