श्रीमान अवर न्यायाधीश प्रथम
विषय:- लॉक डाउन में पत्रकारों को भी मिलें आर्थिक पैकेज
महाशय,

निवेदक पूर्वक कहना चाहता हुँ की मेरा नाम अब्दुल कलाम गुड्डू राज है। मैं पेशे से पत्रकार के रूप में दरभंगा जिला में कार्यरत हुँ एवं जर्नलिस्ट मीडिया कॉउन्सिल एसोसिएशन के जिला कोषाध्यक्ष रूप में पदभार संभाल रहा हुँ, तथा पत्रकारों के आर्थिक स्थिति की जानकारी से अवगत हुँ। लॉक डाउन कि इस अवधि में पत्रकार अपना काम तो करते हैं परंतु उन्हें काफी आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।पत्रकारों के बीच उत्पन्न समस्या मुझसे देखा नही जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री जी पूरे देश मे कोरोना वायरस महामारी से बचने के लिए लॉक डाउन किया गया है। इस अबधि में भी पत्रकार मजदुर की तरह काम करते है और लाॅक डाउन होने से पत्रकार भी परेशान हो गए है। कई राज्यो ने पत्रकारों के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने की बात कही है। इसी के तहत दरभंगा जिले में भी पत्रकारों को आर्थिक मदद मिलनी चाहिए ताकि कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ इस जंग में पत्रकार भी कड़ी मेहनत कर अपनी भूमिका निभा सके। पत्रकार कोरोना से निपटने में हर पल पुलिस व प्रशासन का सहयोग कर रहे है और लोगों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने का काम कर रहे है।
अतः श्रीमान से आग्रह है कि इस समस्या के निदान करने की कृपा किया जाय।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal