Breaking News

नगर निगम दरभंगा तथा अन्य नगर निकायों मे दैनिक वेतन भोगी तथा संविदा पर कार्य कर रहे कर्मचारियों की सेवा अगले आदेश तक जारी रहेगी।

नगर निगम दरभंगा तथा अन्य नगर निकायों मे दैनिक वेतन भोगी तथा संविदा पर कार्य कर रहे कर्मचारियों की सेवा अगले आदेश तक जारी रहेगी।

रिपोर्ट गुड्डु कुमार ठाकुर

इससे पूर्व के आदेश के अनुसार इनकी सेवा 31मार्च को ही समाप्त हो रही थी । महापौर बैजंती खेड़िया ने कहा कि दैनिक वेतन भोगी तथा संविदा पर काम कर रहे कर्मचारियों के हित मे हमने दूरभाष पर नगर विकास विभाग के माननीय मंत्री से इस संदर्भ मे बात की तो उन्होने आश्वासन दिया कि तत्काल दैनिक वेतन भोगी तथा संविदा पर कार्य कर रहे कर्मचारी अगले आदेश तक पूर्व की भाँति कार्य करते रहेंगे । मंत्री ने कहा है कि इस आशय का आदेश शीघ्र ही निर्गत कर दिया जाएगा । तथा इनका भुगतान भी विभाग से ही पूर्ववत होता रहेगा । जिसकी प्रक्रिया भी चल रही है । महापौर ने कहा कि कुछ लोगों ने दैनिक वेतन भोगी तथा संविदा पर कार्य कर रहे कर्मचारियों मे उन्हे काम से हटा दिए जाने का भ्रम फैलाया जा रहा है । मेयर ने बताया कि माननीय मंत्री जी से आश्वासन मिलने के बाद मै इन कर्मचारियों को विश्वास दिलाती हूँ कि भ्रम मे ना पड़ें और अपने कार्य का संपादन तत्परता पूर्वक करते रहें । श्रीमती खेड़िया ने कहा कि इनके हित की चिंता को लेकर मैं सरकार से लगातार संपर्क मे हूँ ।

Check Also

• मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट एवं कास्ट (फेका) जाल पैकेज किया गया वितरण… 

🔊 Listen to this   • मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट एवं कास्ट (फेका) जाल …