दरभंगा दीपक कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा दरभंगा मंडल कारा दरभंगा का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में दीपक कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा के द्वारा दरभंगा मंडल दरभंगा में कारा संसीमित बंदियों का रहन सहन खानपान एवं मिल रहे स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया। दीपक कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा के द्वारा निरीक्षण के क्रम में दरभंगा मंडल करा दरभंगा के कैदियों के के विभिन्न वार्ड, महिला कैदी वार्ड, मंडल कारा चिकित्सालय एवं मंडल कारा रसोईघर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा ने पाया कि कारा प्रशासन द्वारा सभी बंदियों को मास्क उपलब्ध कराया गया है तथा जिसे अनिवार्य रूप से पहनने के लिए कहा गया है। कारा प्रशासन द्वारा नये बंदियों के लिए विशेष रूप से एक अलग वार्ड का व्यवस्था किया गया है, जिसमें नये बंदियों को इक्कीस दिनों तक रखने के पश्चात हीं उन्हें दूसरे कैदी वार्ड में रखा जाता है। मुस्लिम समुदाय के कारा संसीमित बंदियों के लिए, जिन्होंने रोज़ा का व्रत रखा हुआ है, उनके लिए नियमानुसार एवं आवश्यकतानुसार उनकी जरूरत की चीजों का व्यवस्था करने हेतु कारा प्रशासन को दीपक कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा द्वारा निर्देशित किया गया, ताकि वे निर्बाध रूप से रोज़ा का व्रत रख सकें। कारा प्रशासन को प्रतिदिन एवं आवश्यकतानुसार कारा परिसर एवं कारा कर्मचारियों के आवासीय परिसर को सनेटाइज एवं वहां फॉगिंग कराने हेतु दीपक कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा द्वारा निर्देशित किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार
व्यवहार न्यायालय दरभंगा।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal