Breaking News

मधुबनी जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीज की संख्या बढ़ती जा रही है जो अब बढ़कर 26 हो गई।

जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीज बढ़कर हुए 26

– 5 पॉजिटिव मरीज सोमवार को हुए डिस्चार्ज

– राघोपुर बलाट में बनाया गया कोविड केयर सेंटर

– सीवियर मरीज को भेजा जाएगा एनएमसीएच

मधुबनी

जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीज की संख्या बढ़ती जा रही है जो अब बढ़कर 26 हो गई

दरभंगा news 24 live

है। जिले में बड़ी संख्या में देश के विभिन्न राज्यों से प्रवासी मजदूरों को लाया जा रहा है जिन्हें क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा जा रहा है।
जिला प्रशासन ने बढ़ती संख्या को देखते हुए बेनीपट्टी में नया आइसोलेशन केंद्र बनाया है।वहीं पूर्व से जिला के झंझारपुर एएनएम कॉलेज में आइसोलेशन केंद्र स्थित है।

मालूम हो की अगर किसी मरीज में कोरोना के लक्षण प्रतीत होते हैं तो उन्हें कोविड केयर सेंटर राघोपुर बलाट में भर्ती किया जाएगा एवं किसी पॉजिटिव मरीज में अगर सीवीयर लक्षण प्रतीत होते हैं, तो उन्हें नालंदा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भेजा जाएगा।

जिले में पॉजिटिव मरीज की संख्या हुई 26:

विदित हो कि जिले में प्रथम बार 27 अप्रैल को 5 कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, दूसरी बार 1 मई को 13 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए, तीसरी बार 4 मई को 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए ,6 मई को एक कोरोना पॉजिटिव मरीज पाया गया एवं 11 मई को 3 कोरोनावायरस मरीज पाए गए।

पॉजिटिव मरीज को किया जाएगा डिस्चार्ज:

अभी तक जिले में 26 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं,जिसमें 24 मरीज एसिंप्टोमेटिक हैं, किसी में कोरोना के लक्षण विकसित नहीं हुआ है। इन्हीं में से प्रथम फेज में पाए गए 5 पॉजिटिव मरीज जो झंझारपुर में आइसोलेशन केंद्र में आवासित हैं उन्हें सोमवार को तीसरी रिपोर्ट नेगेटिव आने पर होम क्वॉरेंटाइन में रहने की सलाह देकर छोड़ दिया गया है।

1111 लोगों का लिया गया सैंपल

जिले में 29 मार्च लगातार संदिग्ध मरीज की सेंपलिंग की जा रही है जिसमें 11 मई तक कुल 1111 लोगों का सैंपल लिया गया, जिसमें 869 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई, 26 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई एवं 216 लोगों की रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …