Breaking News

दरभंगा 3 मरीजों ने जीती करोना की जंग , होम क्वारंटीन में भेजे जायेंगे जिलाधिकारी ने उनके स्वस्थ होने पर दी बधाई जिला में दो और नये कोरोना पॉजिटिव मरीज भी मिले।

3 मरीजों ने जीती करोना की जंग , होम क्वारंटीन में भेजे जायेंगे

जिलाधिकारी ने उनके स्वस्थ होने पर दी बधाई

जिला में दो और नये कोरोना पॉजिटिव मरीज भी मिले

दरभंगा

रिपोर्ट अविनाश कुमार

पूर्व में दिल्ली से यहां आये 3 कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने कोरोना का जंग जीत ली है। वे सभी पूर्ण स्वस्थ हो गए हैं।मंगलवार को 2 बार इनलोगों की जांच कराई गई, दोनों बार की जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है। इस प्रकार डी.एम.सी.एच. प्रशासन द्वारा उक्त तीनों मरीजों के पूर्ण स्वस्थ होने की घोषणा की है ।इनलोगो को होम क्वारंटीन में भेजा जायेगा.
जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने उक्त तीनों कोरोना मरीजों के द्वारा कोरोना बीमारी को हरा देने पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने डी.एम.सी.एच. के सभी चिकित्सकों / पारा मेडिकल स्टाफस, सभी कर्मियों सहित तीनों मरीजों को बधाई दी है।
इस बीच जांच के क्रम में जिला में 2 और व्यक्तियों में कोरोना बीमारी की पुष्टि हुई है। इसमें एक व्यक्ति हनुमाननगर के गोधैला पंचायत के हैं जो 3 मई को ट्रक से यहां आए थे एवं दूसरे व्यक्ति बेनीपुर प्रखंड के हैं जो 7 मई को ट्रेन से मुंबई से आए थे। इन लोगों का रेंडम सैंपल लिया गया था और आज जांच रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है।
जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि इनलोगों के जिला में प्रवेश करते ही क्वॉरेंटाइन किया गया था। इसलिए इनसे किसी दूसरे व्यक्ति के संक्रमित हो जाने की संभावना नहीं हैं। कहा कि इन्हें डी.एम.सी.एच. के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर चिकित्सा की जा रही है। इसके साथ ही उनके निकट संपर्क में आए सभी व्यक्तियों की पहचान की जा रही है।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …