Breaking News

दरभंगा प्रवासियों का डाटा इंट्री तेज़ी से करने का निर्देश।

 

प्रवासियों का डाटा इंट्री तेज़ी से करने का निर्देश.

दरभंगा : जिलाधिकारी दरभंगा डॉ त्यागराजन ने जिला में आ रहे प्रवासी मजदूरों जिन्हें प्रखंड क्वारंटीन केंद्रों में ठहराया जा रहा हैं एवं जो पहले से विल्लेज क्वारंटीन में ठहरे हुए हैं, उन सभी प्रवासी लोंगो का डाटा बेस तैयार करने में हो रहे विलम्ब पर गहरी अप्रसन्नता व्यक्त किया हैं.
गौरतलब हैं कि दिनांक 3 मई 2020 के बाद जिला में आये प्रवासी मजदूरों को 14 दिनों तक के लिये उनके गृह प्रखंड मुख्यालय में एवं अगले 7 दिनों तक के लिये उनके गांव में क्वारंटीन किया गया हैं. प्रखंड क्वारंटीन सेंटर में आवासित सभी लोंगो को मुफ्त भोजन, आवासन, चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रहीं हैं. इसके साथ ही उन्हें व्यक्तिगत उपयोग के लिये अंग वस्त्र, बर्तन, दरी, चादर, बाल्टी, मग, मछरदानी, सैनिटरी किट्स आदि उपलब्ध कराया गया हैं. आपदा प्रभारी श्री पुष्पेश कुमार द्वारा बताया गया हैं कि 3 मई के बाद से लगभग 8000 प्रवासी जिला के प्रखंड क्वारंटीन केंद्रों में आवासित हैं.
इनसभी लोंगो का डाटा बेस तैयार कर विभागीय पोर्टल पर अपलोड किया जायेगा.
जिलाधिकारी ने अधिकाधिक कम्प्यूटर ऑपरेटर को लगाकर प्रवासियों का डाटा इंट्री का कार्य तेज़ी से पूरा करने का निर्देश दिया हैं.

डीपीआरओ.

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …