Breaking News

दरभंगा महापौर बैजंती खेड़िया ने नगर निगम के गोदाम का औचक निरिक्षण किया ।

दरभंगा की महापौर बैजंती खेड़िया ने बुधवार की सुबह नगर निगम के गोदाम का औचक निरिक्षण किया । निरिक्षण

रिपोर्ट गुड्डु कुमार ठाकुर

मे महापौर के साथ अजय जालान , शशि पटेल , सिटी मैनेजर आदि कयी पार्षद भी उपस्थित थे । महापौर ने उपस्थित जोन प्रभारी, सफाई कर्मचारी, जमादार, आदि से बात कर उनकी समस्यायों को जाना । कर्मचारियों ने मशीन खराब रहने , साबुन,ब्लीचिंग पावडर आदि की समस्याएँ बतायी । महापौर ने इन समस्याओं के तत्काल समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देश दिया । महापौर ने बताया कि उन्होने कर्मचारियों से मिलकर उनका दुख दर्द बांटा । श्रीमती खेड़िया ने बताया कि कोविड 19 से उत्पन्न इस विषम परिस्थिति मे जिस लगन और तत्परता से निगम कर्मचारी कार्य कर रहे हैं वह अनुकर्णीय है । उन्होने कर्मचारियों को रेलवे स्टेशन तथा क्वीरीन्टीन सेंटरों पर सैनिटाइजेशन के कार्य को निरंतर जारी रखने का भी निर्देश दिया ।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …