Breaking News

कोरोना संक्रमण के दौरान एनसीसी के जवान निभा रहे सामाजिक दायित्व।

कोरोना संक्रमण के दौरान एनसीसी के जवान निभा रहे सामाजिक दायित्व

• लोगों

दरभंगा news 24 live

को सोशल डिस्टेंसिंग व स्वच्छता का बता रहे महत्व
• ग्रामीण व दूर- दराज के लोगों के लिये खुद बना रहे मास्क

संक्रमण से बचाव के लिये सभी का मास्क पहनना जरूरी: एनसीसी पदाधिकारी डॉ अभय सिंह

दरभंगा  कोरोना महामारी के संक्रमण को कम करने को लेकर चलाये जा रहे जागरूकता अभियान में एनसीसी के जवान भी पीछे नहीं हैं. वह अपनी सामाजिक दायित्व का निवर्हन बखूबी कर रहे हैं. जवान आम जन को सोशल डिस्टेसिंग का महत्व बता रहे हैं. कोरोना संक्रमण के मद्देनजर लोगों को जागरूक करने एवं मास्क के अहमियत को लेकर जागरूकता अभियान चला रहे हैं, ताकि कोरोना संक्रमण के खतरे को कम किया जा सके. इस अभियान को अमली जामा पहनाने के लिए कर्नल विनोद कुमार कालड़ा के मार्गदर्शन में करीब दर्जन भर एनसीसी कैडेट स्वयं से फेस मास्क बनाने की तैयारी में पिछले कई दिनों से जुटे हैं.
सीएम साइंस कॉलेज के एनसीसी पदाधिकारी डॉ अभय सिंह ने बताया 1/8 बिहार बटालियन एनसीसी के निर्देश पर स्वयं के हाथों से मास्क निर्माण में सीएम साइंस कॉलेज के पांच कैडेट क्रमशः काजल कुमारी, गोलू सिंह, आकाश झा, राजा बाबू, और प्रभाकर कुमार सिंह बना रहे हैं. साथ ही मॉस्क को आम जनों तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है.

संक्रमण के खतरा को कम करने के लिये मास्क पहनना जरूरी:

डॉ अभय सिंह ने बताया कोरोना संक्रमण के दौरान सरकार द्वारा मास्क पहनकर बाहर निकलना अनिवार्य कर दिया गया है. बावजूद देखा गया है कि अनेक गरीब तबके के लोग अभी भी मास्क की पहुंच से दूर हैं. ऐसे में कैडेटों द्वारा निर्मित मास्क का वितरण उन लोगों के बीच किया जायेगा. साथ हीं आम लोगों को इसकी उपयोगिता के बारे में कैडेटों द्वारा जागरूक किया जाएगा. लोगों को बताया जायेगा कि संक्रमण से बचाव के लिये मॉस्क पहनना आवश्यक है. मास्क पहनना जरूरी होने के बाद भी कई लोग इसका अनुसरण नहीं कर रहे है. सुदूर गांव के लोगों को मास्क की महत्ता के बारे में पता नहीं है. उन लोगों को कैडेट की ओर से मास्क पहनने का तरीका बताया जायेगा. इसके अलावा लोगों को यह भी बताया जायेगा कि कोरोना वायरस कितना खतरनाक है. इससे बचाव के लिये मास्क पहनना कितना जरूरी है. आम जन को स्वच्छता की भी जानकारी कैडेट के द्वारा दी जायेगी.

कोरोना की रोकथाम की दी जायेगी जानकारी:

बटालियन के समादेशी पदाधिकारी विनोद कुमार कालरा ने बताया एनसीसी के द्वारा लोगों को नि:शुल्क मास्क बांटा जायेगा. साथ ही लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के लिये कई टिप्स भी दिये जायेंगे. साथ ही वायरस से बचाव की आम लोगों को जानकारी भी दी जाएगी. उन्होंने बताया यह जरुरी है कि लोगो को अपने हाथों को साफ रखना चाहिये. समय- समय पर हाथ को सैनिटाइजर या साबुन से धोएं. खासकर बच्चों व बुजुर्गो पर खास ध्यान देने की जरूरत है. जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें. घर से बाहर जाने पर सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें. अन्य जनों से दो मीटर की दूरी रखें. अनावश्यक सामान को न छुएं . किसी सदस्य का घर वापस आने पर बेहतर होगा कि स्नान कर लें. स्नान नहीं करने की स्थिति में कपड़ा को उतार लेना चाहिये. उसके बाद हाथ को साफ कर लें. उसके बाद ही सदस्य को घर के अंदर प्रवेश करना चाहिये. यह जानकारी अधिकांश लोगों तक पहुंचाने की आवश्यक्ता है. ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को कम किया जा सके।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …