वार्ड 48 में कई वर्षों से फर्जीवार एवं कालाबजारी करने वाले डीलर के खिलाफ सदर एसडीओ से उच्च स्तरीय जांच करने का मांग (पार्षद प्रमोद कुमार साह)

वार्ड 48 में कई बर्षो से राशन कार्ड बनाकर फर्जीवार कर जन वितरण प्रणाली के द्वारा गुदाम से तो अनाज उठाया जा रहा था लेकिन कोरोना वायरस महामारी बीमारी में भी जनवितरण प्रणाली के द्वारा वार्ड 48 के लोगो को अनाज से वंचित रखा गया जिसका पर्दाफास वर्तमान पार्षद के द्वारा किया गया एवं फर्जीवार का उच्च स्तरीय जांच करने को लेकर सदर एसडीओ को एक आवेदन दिया है वही इस संदर्भ में लहेरियासराय क्षेत्र के वार्ड 48 के वर्तमान पार्षद प्रमोद कुमार साह के द्वारा एक आवेदन सदर अनुमंडल पदाधिकारी दिया श्री पार्षद ने अपने आवेदन में कहा है कि वार्ड 48 में जनवितरण प्रणाली के विक्रताओ के द्वारा सैकड़ो फर्जी राशन कार्ड बनाकर वर्षो से अनाज का उठाव कर बेचा जाता रहा है वही इस संदर्भ श्री पार्षद ने बताया कि कई व्यक्तियों के द्वारा बताया गया कि जनवितरण प्रणाली के विक्रताओ द्वारा फर्जी राशन कार्ड बनाकर अनाज का कालाबजारी करते है और उससे लाखों रुपया कमाया जा रहा है जिस व्यक्ति का नाम से विक्रताओं द्वारा अनाज उठाया जाता है उस व्यक्ति को पता ही नही है कि उनके नाम से राशन कार्ड बना है ऐसा खेल विक्रताओं द्वारा वर्षो से किया जा रहा है जो यह वृहत जांच का विषय बनता है वही श्री पार्षद द्वारा कोरोना वायरस के फलस्वरूप निर्देशानुसार राशन कार्ड से वंचित व्यक्तियों के डोर टू डोर किया गया तो श्री पार्षद के द्वारा जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि प्रति महीना वार्ड 48 के सभी जन वितरण प्रणाली के विक्रताओं द्वारा कालाबजारी किया जाता है जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि सैकड़ो नोकरी वाले एवं सरकारी पेंशन वाले व्यक्ति के नाम पर भी राशन कार्ड बना हुआ है जिस पर भी अनाज उठाव डीलर द्वारा करके रख लिया जाता है वही इस संदर्भ में श्री पार्षद सदर एसडीओ से मांग किया है कि वार्ड के सभी जन वितरण प्रणाली के विक्रताओं के कार्ड का जांच किया जाय कि किस किस व्यक्ति के राशन कार्ड का अनाज उठाया जा रहा है और किस किस के राशन कार्ड धारी वाले व्यक्ति को अनाज वितरण किया जा रहा है इसकी उच्च स्तरीय जांच होना पर वस्तुस्थिति स्वता स्प्ष्ट हो जायेगा विदित हो कि वार्ड 48 के विक्रताओं द्वारा काफी मात्रा में फर्जी राशन कार्ड बनाये हुए है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal