. एम ० एम ०टी० एम ०महाविद्यालय, दरभंगा के पीड़ित शिक्षाकर्मियों के द्वारा पूर्व घोषित एकदिनी उपवास कार्यक्रम

के तहत महाविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में प्रयोगशाला प्रभारी के पद पर कार्यरत शिक्षाकर्मी श्रीमती आशा कुमारी ने महाविद्यालय में ,मासिक भुगतान एवं अनुदान वितरण में शासी निकाय एवं प्रभारी प्रधानाचार्य द्वारा बरती गई घोर वित्तीय अनियमितता और तानाशाही रवैए के खिलाफ अपने आवास पर सम्पूर्ण परिवार के साथ एक दिन का सामूहिक उपवास रखा ।यह उपवास उन्होंने सरकार द्वारा निर्धारित सोशल डिस्टेंस के अनुपालन करते हुए किया।उन्होंने कहा कि मै नियमित रूप से महाविद्यालय के पठन पाठ न में योगदान करती आ रही हूं ।परन्तु महाविद्यालय द्वारा जो शिक्षा कर्मियों के बीच मासिक भुगतान किया गया है उससे हमें वंचित रखा गया है । इतना ही नहीं महाविद्यालय में जो राज्य सरकार द्वारा प्राप्त अनुदान राशि का वितरण किया गया है उससे भी हमें वंचित रखा गया है ।यह मेरे साथ घोर अन्याय है । इसलिए मजबूर होकर हमें प्रभारी प्रधानाचार्य एवम् प्रबंधन के खिलाफ यह कदम उठाना पड़ा है । यदि प्रबंधन मेरे साथ न्याय नहीं करती है तो लॉक डाउन के बाद हम सभी पीड़ित शिक्षाकर्मी महाविद्यालय परिसर में अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल करेंगे ।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal