Breaking News

मधुबनी के खजौली में दो फर्जी पत्रकार गिरफ्तार,गोरखधंधा का खुलासा पत्रकार बन लोगो का करते थे वाहन चेकिंग,भय दिखा ठगते पैसा

मधुबनी के खजौली में दो फर्जी पत्रकार गिरफ्तार,गोरखधंधा का खुलासा
पत्रकार बन लोगो का करते थे वाहन चेकिंग,भय दिखा ठगते पैसा
फर्जी

दरभंगा news 24 live

पत्रकार की पहचान विकास यादव व भागीरथ यादव के रूप में की गई है। दोनों दरभंगा जिले के बहादुरपुर गांव के रहने वाले हैं।
जिले के खजौली थाना के फूलचनियां चौक पर दो युवक खुद को पत्रकार बताकर वाहनों की जांच कर रहे थे। जब लोगों को संदेह हुआ तो सूचना थाना को दी। तथा पकड़े गये।
दोनों फर्जी पत्रकार सह बदमाश अवैध रूप से सड़क पर गाड़ियों की तलाशी ले रहे थे।
सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी अलग-अलग गाड़ियों से पहुंचे और दोनों बदमाशों को रंगेहाथ दबोच लिया।
एसडीपीओ कामिनी वाला ने दोनों गिरफ्तार बदमाशों से काफी देर तक पूछताछ की। उन्होंने बताया कि दोनों युवक फर्जी पत्रकारिता की आड़ में अवैध धंधा करता था। तथा मीडियाकर्मी बताकर दोनों वाहनों की जांच और ठगी का काम करते थे। दोनों फर्जी पत्रकार की पहचान विकास यादव और भागीरथ यादव के रूप में की गई है। दोनों दरभंगा जिले के बहादुरपुर गांव के रहने वाले हैं।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …